
बड़हलगंज। क्षेत्र में बुधवार शाम एक नशे में धुत ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए।
देवरिया की तरफ से आ रहा ट्रक पिड़हनी चौराहे पर पहुंचा। वहां उसने टेंपो, बाइक और राहगीरों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक पटना चौराहे की तरफ बढ़ा। वहां उसने एक ठेले, टैक्सी और ई-रिक्शा को भी टक्कर मार दी।
हादसे में अजय यादव, संतोष, संजय, महेंद्र, नीरज, राहुल सोनकर, जितेंद्र सोनकर, विकास कुमार और शुभम यादव घायल हुए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। बड़हलगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी चन्द्र भान सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
voice of india