Tuesday , 21 April 2026

zam khan Property: कितनी संपत्ति के मालिक हैं आजम खान! सपा नेता के पास कितनी लग्जरी गाड़ियां और हथिया

-खास बात आजम खान और उनकी पत्नी की देनदारियां शून्य थीं

नई दिल्ली । रामपुर से सांसद रहे आजम खान ने 2019 लोकसभा चुनाव में जो एफिडेविट दाखिल किया था, उसमें उनकी कुल संपत्ति का हिसाब-किताब काफी विस्तार से दर्ज था। कुल मिलाकर उनकी नेटवर्थ 4,61,24,814 रुपए दिखाई गई थी। इसमें चल संपत्ति, बैंक डिपॉजिट, गाड़ियां, ज्वेलरी, कृषि और कमर्शियल जमीन सब कुछ शामिल था।

चल संपत्ति तो इसका कुल मूल्य 1,49,53,814 रुपए था। इसमें आजम खान के पास 81,30,044 और उनकी पत्नी तंजीन फातिमा के पास 68,23,770 रुपए दिखाया गया. कैश के रूप में दोनों के पास कुल 42,400 रुपए थे। बैंक खातों में कुल जमा 88,99,411 रुपए थे जिसमें आजम खान के खातों में 27,62,660 रुपए , 80,717 रुपए और 9,866 रुपए थे, जबकि उनकी पत्नी के खातों में 35,37,546 रुपए, 5,30,930 रुपए, 23,317 रुपए, 80,717 और 18,73,658 रुपए थे।

गाड़ियों में उनकी संपत्ति 52,60,000 थी। इसमें एक वॉल्वो एस90डी जिसकी कीमत 51,90,000 रुपए थी और एक क्वालिस जिसकी कीमत 70,000 रुपए थी। हथियार और ज्वेलरी का कुल मूल्य 7,52,000 रुपए दर्ज था जिसमें तीन हथियारों की कीमत 62,000 रुपए और पत्नी के 200 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी 6,60,000 रुपए और एक रिवॉल्वर 30,000 रुपए शामिल थी।

अचल संपत्ति में उनकी पकड़ और भी बड़ी नजर आती है। कुल अचल संपत्ति 3,11,71,000 रुपए दिखाई गई। इसमें आजम खान के नाम 40,17,000 रुपए और पत्नी के नाम 2,71,54,000 रुपए की प्रॉपर्टी थी। कृषि भूमि में आजम खान के पास 1.97 एकड़ जमीन 23,92,000 रुपए की और पत्नी के पास 3.316 एकड़ जमीन 40,29,000 रुपए की थी। सबसे बड़ी संपत्ति पत्नी के नाम का कमर्शियल कॉम्प्लेक्स था जिसकी वैल्यू 2,00,00,000 रुपए दिखाई गई। यह 1.7 हेक्टेयर जमीन पर बना था और इसका कंस्ट्रक्टेड एरिया 37,640 वर्ग फुट था।

इसके अलावा आवासीय संपत्तियों में कुल 53,00,000 रुपए की वैल्यू दिखाई गई जिसमें दोनों के नाम साझा और व्यक्तिगत हिस्से शामिल थे। खास बात यह है कि आजम खान और उनकी पत्नी की देनदारियां शून्य थीं। किसी बैंक या संस्था से कोई लोन नहीं लिया था और न ही सरकारी बकाया दर्ज था। अगर 2022 विधानसभा एफिडेविट देखें तो उनकी संपत्ति और बढ़कर लगभग 6,14,75,680 रुपए तक पहुंच गई थी।

Check Also

162101 rashifal

Rashifal 22 April 2026: मेष, कर्क और तुला राशि वालों के लिए आज बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल?

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 22 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए सुनहरे …