
बारिश से पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक तबाही आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे। बाढ़ के चलते पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में काफी नुकसान हुआ है।
दिल्ली-NCR में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई इलाकों में पानी भर गया। नोएडा में सेक्टर-135 और सेक्टर-151 डूब गए हैं। कई इलाके में 3 से 4 फीट पानी भरा है।
हरियाणा के पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर में सभी स्कूल बंद हैं। फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फरीदाबाद में भी कुछ स्कूल बंद कर दिए गए हैं। गुरुग्राम की सिग्नेचर ग्लोबल सलोरा सोसाइटी में गुरुवार को पानी भर गया। इससे महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो गए।
राजस्थान के अजमेर में गुरुवार रात भारी बारिश के बाद बोराज तालाब की दीवार ढह गई। इससे 1 हजार से ज्यादा घरों में अचानक सैलाब आ गया। लोगों ने छतों पर जाकर जान बचाई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां बह गईं। मकान क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात तक लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
पंजाब में बाढ़ में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 43 हो गई। राज्य के 23 जिलों के 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 1.71 लाख हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। राज्य में अगले 5 दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इससे बाढ़ से राहत मिल सकती है।
दिल्ली-NCR में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…



कश्मीर का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कटा कश्मीर में गुरुवार को बारिश और लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित सभी सड़कें बह गईं या टूट गईं। इससे घाटी का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है।
झेलम नदी का जलस्तर कम हो गया है। नदी अब खतरे के निशान से नीचे बह रही है। हालांकि, एहतियात के तौर पर, कश्मीर रीजन के स्कूल और कॉलेज शनिवार, 6 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं।
जम्मू के रामबन जिले में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के बाद 283 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 950 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
रामबन के डिप्टी कमिश्नर अलयास खान ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 29 अगस्त को रामबन के राजगढ़ तहसील के द्रुबला गांव में अचानक बादल फटने से बाढ़ और लैंडस्लाइड हुई थी।
देश के अन्य हिस्सों में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की तस्वीरें…



जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बाढ़ के बीच गुरुवार को रिहायशी इलाकों में नाव चली।
दिल्ली: स्वामी नारायण मंदिर में बाढ़ का पानी घुसा, VIDEO
#WATCH | Delhi: Floodwater enters Swaminarayan Temple situated in the Civil Lines area, as the Yamuna river flows above the danger mark. pic.twitter.com/pFel3kR6Lr
— ANI (@ANI) September 5, 2025
#WATCH | Delhi: The Yamuna river flows above the danger mark. Visuals from Kalindi Kunj. pic.twitter.com/zTXMaXS0TL
— ANI (@ANI) September 5, 2025
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में NDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाया
#WATCH | Jammu & Kashmir | NDRF conducts rescue work in the Pargwal area of Akhnoor after the bridge connecting many villages in the area to Jammu city was washed away due to the Chenab river overflowing. pic.twitter.com/fhyvSQHiTi
— ANI (@ANI) September 5, 2025
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी में उफान के चलते अखनूर के परगवाल क्षेत्र में पानी भर गया। गांवों को जम्मू शहर से जोड़ने वाला पुल बह गया। NDRF ने रेस्क्यू किया।
उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर 135 में सड़क पर पानी भर गया
#WATCH Noida, Uttar Pradesh: Sector-135 gets flooded due to rising water level of the Yamuna River. pic.twitter.com/0Ab1w84qZX
— ANI (@ANI) September 5, 2025
हिमाचल प्रदेश: CM सुक्खु ने मंडी इलाके का हवाई सर्वे किया
#WATCH | Himachal Pradesh CM Sukhwinder Singh Sukhu conducts an aerial survey of the damage caused by cloudburst and flash floods due to monsoon rains in Mandi district
(Video source: CMO) pic.twitter.com/9VqewBP9lO
— ANI (@ANI) September 5, 2025
हरियाणा के बहादुरगढ़ में जलभराव से निपटने को पहुंची सेना

लगातार बारिश और मुंगेशपुर ड्रेन के ओवरफ्लो होने से बहादुरगढ़ शहर के कई इलाकों में जलभराव है। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने सेना से मदद मांगी थी। शुक्रवार को सेना के 80 जवान बहादुरगढ़ पहुंचे। SDM नसीब कुमार ने बताया कि सेना की तैनाती से राहत व बचाव कार्यों में तेजी आएगी।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, जहांगीरपुरी में पानी भरा
VIDEO | Delhi Flood: Severe waterlogging witnessed in the Jahangirpuri area following rising water level of the Yamuna River and rainfall.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/aZHj3TFTrk
— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2025
यूपी के नोएडा सेक्टर-125 में यमुना के पानी से बाढ़ का खतरा बढ़ा
#WATCH | Uttar Pradesh: Parts of NCR continue to remain flooded as River Yamuna overflows, following heavy rainfall.
(Visuals from Noida Sector 125) pic.twitter.com/xQdisrlnqa
— ANI (@ANI) September 5, 2025
जम्मू-कश्मीर के रियासी में चिनाब नदी का पानी बढ़ने से सलाल बांध के गेट खोले गए
#WATCH | Reasi, J&K | Gates of Salal Dam have been opened as water levels in the Chenab river rise following heavy rainfall in the region. pic.twitter.com/5h1orQiX69
— ANI (@ANI) September 5, 2025
voice of india