
Stampede at Tamil Actor Vijay Rally: तमिलनाडु के करूर जिले में एक्टिंग से राजनीति की दुनिया में आए फेमस एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई है. तमिलनाडु के प्रभारी डीजीपी जी वेंकटरमन ने कहा कि अब तक हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई. इनमें 12 पुरुष और 16 महिलाएं हैं. साथ ही 10 बच्चों की भी मौत हुई है, इनमें 5 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं. कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के करूर में शनिवार को विजय की एक रैली में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी.
बताया गया कि विजय को देखने के लिए यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी. स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. फिलहाल करूर में स्थिति को कंट्रोल में करने की कोशिश जारी है.
10 हजार की थी उम्मीद, 27 हजार लोग पहुंचे
- तमिलनाडु रैली भगदड़ मामले में के प्रभारी पुलिस महानिदेशक जी वेंकटरमन ने कहा –
- विजय के आगमन में देरी के कारण भारी भीड़ जमा हो गई
- विजय का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे निर्धारित था, लेकिन वे शाम 7 बजे के आसपास पहुंचे
- टीवीके ने कहा था कि उन्हें करीब 10 हजार लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन 27,000 लोग पहुंचे
- विजय की पिछली रैलियों को ध्यान में रखते हुए, हमने रैली के लिए एक बड़ी जगह आवंटित की थी
- 10 हजार लोगों के आने की उम्मीद में 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे
- विजय के साथ पुलिस का एक काफिला भी था, उन्होंने खुद स्वीकार किया
- बड़ी भीड़ के लिए पर्याप्त भोजन और पानी नहीं था, यह एक सच्चाई है
- हम अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते कि भगदड़ क्यों भड़की.
- त्रासदी के बाद, 1 एडीजीपी, 3 आईजी, 2 डीआईजी, 10 एसपीएस और 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए.
करूर में विजय की रैली में भगदड़, बढ़ती गई मृतकों की संख्या
- इस भगदड़ में 10 लोगों की मौत की जानकारी स्थानीय प्रशासन ने दी है.
- हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. कई लोग घायल हैं.
- कई मीडिया रिपोर्ट में 20 की मौत की आशंका की बात कही जा रही है.
- मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि लाठीचार्ज के बाद भगदड़ जैसी स्थिति हुई.
- तमिनलाडु के नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी ने इस भगदड़ में 29 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी दी है.
- इस हादसे में अभी तक 31 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है.
- विजय की रैली में मची भगदड़ में मृतकों की संख्या अब 34 हो गई है.
- इस भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. जिसमें 8 बच्चे और 16 महिलाएं हैं.
- सीएम एमके स्टालिन ने भगदड़ की जांच के वन मैन कमीशन बनाने की बात कही है.
- गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु के करूर में हुई हिंसा को लेकर तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट मांगी है.
- इस हादसे में मृतकों की संख्या फिर बढ़ी है. अभी तक इस हादसे में मरने वालों की सख्या 38 हो गई है.
- वहीं अभी भी 58 लोग अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं.
करूर की दुर्घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख
इस भगदड़ पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.

भीड़ इतनी कि सांस लेना हो रहा था मुश्किल
विजय की रैली से जो तस्वीरें सामने आई है कि वो साफ बता रहा है कि वहां कितना ज्यादा भीड़ थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय की रैली में भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया. अचानक से वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे.
इसके बाद विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे. इसी बीच भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. जिसके बाद लोगों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. इसका वीडियो भी सामने आया है.
VIDEO | At least 10 persons, including children, feared dead due to stampede-like situation in TVK leader Vijay's heavily crowded rally in Karur, Tamil Nadu.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/8cutzN1Eyo
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025
विजय की रैली में जुटी थी लोगों की भारी भीड़, वीडियो आया सामने
करूर में तमिलनाडु वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एक्टर विजय एक बड़े मंच से लोगों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं. अचानक को भाषण देना रोक देते है, कार्यकर्ताओं को पानी के बोतले देते हैं. तभी वहां एक बच्ची के गायब होने की बात पता चली. जिसे तलाशने के लिए विजय ने कार्यकर्ताओं से मदद भी मांगी.
#WATCH | Tamil Nadu: A large number of people attended the campaign of TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay in Karur
A stampede-like situation reportedly occurred here. Several people fainted and were taken to a nearby hospital. More details are awaited.… pic.twitter.com/4f2Gyrp0v5
— ANI (@ANI) September 27, 2025
CM स्टालिन ने भगदड़ पर मंत्री और प्रशासन से बात कर दिए जरूरी निर्देश
भगदड़ पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- करूर से आई खबर चिंताजनक है. कृपया भगदड़ के कारण बेहोश हुए और अस्पताल में भर्ती हुए नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करें.
सीएम स्टालिन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मैंने पूर्व मंत्री वी. सेंथलबालाजी, स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यन और जिला कलेक्टर से संपर्क किया है और उन्हें सलाह दी है.
கரூரிலிருந்து வரும் செய்திகள் கவலையளிக்கின்றன.
கூட்ட நெரிசலில் சிக்கி மயக்கமுற்று மருத்துவமனையில் அனுமதிக்கப்பட்டுள்ள பொதுமக்களுக்குத் தேவையான உடனடி சிகிச்சைகளை அளித்திடும்படி,
முன்னாள் அமைச்சர் @V_Senthilbalaji, மாண்புமிகு அமைச்சர் @Subramanian_Ma அவர்களையும் – மாவட்ட…— M.K.Stalin – தமிழ்நாட்டை தலைகுனிய விடமாட்டேன் (@mkstalin) September 27, 2025
सीएम ने लोगों से की पुलिस-प्रशासन की मदद की अपील
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आगे लिखा कि मैंने पास के त्रिची ज़िले के मंत्री अनविल महेश को भी युद्धस्तर पर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. मैंने वहां के एडीजीपी से भी बात की है ताकि जल्द से जल्द स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाए जा सकें. सीएम स्टालिन ने अपने पोस्ट में आखिरी में लोगों से पुलिस-प्रशासन और डॉक्टर की मदद की अपील की है.
TVK चीफ और एक्टर विजय चेन्नई में अपने घर पहुंचे
#WATCH | Tamil Nadu | TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay arrives at his residence in Chennai.
A stampede took place during his public event in Karur earlier today.
According to Tamil Nadu CM MK Stalin, 36 people lost their lives in the stampede, including 8… pic.twitter.com/OLa9ddwB37
— ANI (@ANI) September 27, 2025
तमिलनाडु शिक्षा मंत्री ने घायलों का हाल जाना
#WATCH | Tamil Nadu Education Minister Anbil Mahesh Poyyamozhi and former Tamil Nadu Minister and DMK leader V Senthil Balaji meet the people admitted in the Government Medical College and Hospital in Karur, who were injured in the stampede during a public event of TVK (Tamilaga… pic.twitter.com/m4mCIZwjpl
— ANI (@ANI) September 27, 2025
तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यमोझी सरकारी अस्पताल में बच्चों के शव देखकर फूट-फूटकर रोए
VIDEO | Tamil Nadu School Education Minister Anbil Mahesh Poyyamozhi broke down after seeing the bodies of children at the Karur Government Hospital mortuary.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)
(Source: Third party) pic.twitter.com/iRQzclkjBR
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025
मुआवजे की घोषणा
मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री लोक राहत कोष से 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे और अस्पतालों में इलाज करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे.
तमिलनाडु की सत्ता में बदलाव का दावा
भाषण के दौरान विजय ने यह भी कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में अगले छह महीनों में सत्ता बदल जाएगी. यह रैली विजय के 2026 विधानसभा चुनावों से पहले पूरे राज्य में चल रहे अभियान का हिस्सा थी. अधिकारियों और आयोजकों ने स्थिति को नियंत्रित किया और रैली बिना किसी और बाधा के समाप्त हो गई.
तमिलनाडु सीएम ने दिए जांच के आदेश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि करूर से जो खबरें आ रही हैं, वे चिंता जनक हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने निर्देश दिए हैं कि भीड़ में फंसे और बेहोश होने वाले लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उनकी मेडिकल मदद की जाए. मैंने इस बारे में पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी, मंत्री सुब्रमणियन एमए और जिला कलेक्टर से बात की है.’
सीएम स्टालिन ने कहा, ‘साथ ही, पड़ोसी तिरुचिरापल्ली जिले के मंत्री अंबिल महेश को भी तुरंत जरूरी मदद देने का निर्देश दिया गया है. मैंने ADGP से भी बात की है ताकि स्थिति को जल्दी नियंत्रित किया जा सके. मैं जनता से अपील करता हूं कि वे डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करें.’
voice of india