कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद आज एक बार फिर सूबे के कुछ हिस्सों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के कुल 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार सुबह 7 बजे से पुनर्मतदान (Re-polling) जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे तक मगरहाट में 38.2% और डायमंड हार्बर में 35.92% वोटिंग दर्ज की गई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
बूथ नंबर 243 पर रुकी वोटिंग: आधे घंटे तक कतार में खड़े रहे लोग
आज सुबह मतदान शुरू होते ही डायमंड हार्बर के रॉयनगर प्राइमरी स्कूल (बूथ नंबर 243) से हंगामे की खबर आई। यहां एक मतदाता ने EVM में खराबी की शिकायत करते हुए बताया कि वह आधे घंटे से ज्यादा समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहा है, लेकिन मशीन काम नहीं कर रही। तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित हुई, जिससे कतार में खड़े वोटरों में नाराजगी देखी गई। हालांकि, चुनाव अधिकारियों ने तुरंत दखल देकर मशीन को ठीक कराया और दोबारा वोटिंग शुरू कराई।
क्यों हो रही है दोबारा वोटिंग? जानें मुख्य वजह
आपको बता दें कि इन 15 बूथों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान मतदान हुआ था। लेकिन उस दिन कई जगहों पर EVM से छेड़छाड़, हिंसक झड़प और धांधली की गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। चुनाव आयोग ने शिकायतों की जांच के बाद इन बूथों पर हुए मतदान को रद्द कर दिया और आज नए सिरे से वोटिंग कराने का फैसला लिया। दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर आज शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।
TMC की नई शिकायत: रिटर्निंग ऑफिसर पर लगाए गंभीर आरोप
इधर मतदान चल रहा है, तो दूसरी तरफ सियासी और कानूनी जंग भी जारी है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कोलकाता खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया है कि पोस्टल बैलेट कवर के साथ छेड़छाड़ की गई है। TMC का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और अधिकारी निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहे हैं।
रिकॉर्ड वोटिंग के बाद अब 4 मई का इंतजार
पश्चिम बंगाल चुनाव इस बार इतिहास रच रहा है। राज्य की सभी 294 सीटों पर कुल मिलाकर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग दर्ज की गई है। पहले चरण (23 अप्रैल) की 152 सीटों पर 93.19% और दूसरे चरण (29 अप्रैल) की 142 सीटों पर 92.48% मतदान हुआ। भारी मतदान के इन आंकड़ों ने राजनीतिक पंडितों को भी चकित कर दिया है। अब सबकी निगाहें 4 मई पर टिकी हैं, जब बंगाल के इस महासंग्राम के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
भाजपा नेता बोलीं- राज्य में वोट चोरी, बूथ जैमिंग और बूथ धांधली हमेशा से आम रही
#WATCH | West Bengal Repolling | Kolkata: BJP Leader Keya Ghosh says, "Wherever the TMC attempted to rig voting, to do booth capturing, or EVM tampering, demands for repolling were raised. Accordingly, the Election Commission has made arrangements for these repolls. However, one… pic.twitter.com/keuMnApmpT
— ANI (@ANI) May 2, 2026
भाजपा नेता केया घोष ने कहा- जहां भी TMC ने वोटिंग में धांधली करने, बूथ कैप्चरिंग करने या EVM से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, वहां रीपोलिंग की मांग उठाई गई। इसलिए इलेक्शन कमीशन ने इन रीपोल के लिए इंतजाम किए हैं। हालांकि, इससे एक बात बिल्कुल साफ हो जाती है कि यह पश्चिम बंगाल की असली हालत, खासकर इस इलाके में डेमोक्रेसी की हालत को दिखाता है। यहां वोट चोरी, बूथ जैमिंग और बूथ धांधली पश्चिम बंगाल में हमेशा से आम रही है।
दक्षिण 24 परगना में री-पोलिंग के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प का दावा।
VIDEO | West Bengal Elections 2026: BJP, TMC supporters clash in South 24 Parganas during repolling. BJP supporters allege they are being prevented from voting. Heavy security deployed.#WestBengalPollsWithPTI #AssemblyPollsWithPTI
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/7k2yweGIhR
— Press Trust of India (@PTI_News) May 2, 2026
TMC बोली- EVM पर किसने टेप लगाया जांच हो
कोलकाता के श्यामपुकुर से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा है कि ईवीएम के कुछ बटनों पर टेप लगा दिया गया था, जिसके कारण पुनर्मतदान कराना पड़ रहा है। यह जांचना चाहिए कि वे बटन किसने टेप किए थे।
VIDEO | Kolkata, West Bengal: TMC candidate from Shyampukur, Shashi Panja says, "Some buttons of the EVM were taped which is why the repoll is being done, and it is understandable. The EC should see who taped the buttons. People have now realised that as soon as the second phase… pic.twitter.com/XeFSHTaQpa
— Press Trust of India (@PTI_News) May 2, 2026
voice of india
