Sunday , 7 December 2025

Bihar Result LIVE: NDA ने मारी डबल सेंचुरी, RJD आधी—कांग्रेस को ‘पंजा’ भी नहीं मिला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए भारी बढ़त बनाता दिख रहा है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, एनडीए 190 सीटों का आंकड़ा पार करता नजर आ रहा है, जबकि जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। अब कोशिश यही है कि अंतिम परिणाम आते-आते बिहार के सत्ता–कुर्सी पर किसका कब्ज़ा होता है।

243 सीटों पर दो चरणों में हुए मतदान की गिनती राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर चल रही है। नीतीश कुमार ने मतगणना से पहले ही जीत का भरोसा जताया था, जबकि तेजस्वी यादव ने 18 नवंबर को शपथ ग्रहण करने तक की तारीख तय कर दी थी। दोनों दलों के प्रमुखों के दावों के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।

एग्ज़िट पोल में महिलाओं, ओबीसी और ईबीसी वर्ग का झुकाव एनडीए के पक्ष में बताया गया था, और शुरुआती रुझान उसी दिशा की पुष्टि करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला आने वाले कुछ घंटों में साफ होगा कि बिहार की अगली सरकार नीतीश कुमार की होगी या तेजस्वी यादव नई कहानी लिखेंगे।

मतगणना पोस्टल बैलेट से शुरू हुई और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की गिनती जारी है। बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और चुनाव आयोग पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है।

रुझानों में मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड: 29 में से 28 मंत्री आगे

अब तक मिले रुझानों में एनडीए सरकार के अधिकतर मंत्री मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं। कुल 36 मंत्रियों में से 29 की किस्मत आज दांव पर है, जिसमें 28 मंत्री बढ़त बनाए हुए हैं।

JDU के मंत्री जो आगे चल रहे हैं:

  • रत्नेश सदा (सोनवर्षा)
  • सुनील कुमार (भोरे)
  • महेश्वर हजारी (कल्याणपुर)
  • विजय कुमार चौधरी (सराय रंजन)
  • श्रवण कुमार (नालंदा)
  • शीला कुमारी मंडल (फुलपरास)
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल)
  • लेसी सिंह (धमदाहा)
  • जयंत राज (अमरपुर)
  • मो. जामा खान (चैनपुर)
  • सुमित कुमार सिंह (चकाई)
  • मदन सहनी (बहादुरपुर)

BJP के मंत्री जो आगे हैं:

  • संजय सरोजी (दरभंगा सदर)
  • जीवेश कुमार मिश्र (झाले)
  • राजू कुमार सिंह (साहेबगंज)
  • कृष्णा कुमार मंटू (अमनौर)
  • मंगल पांडे (सीवान)
  • सुरेंद्र मेहता (बछवाड़ा)
  • डॉ. सुनील कुमार (बिहारशरीफ)
  • नितिन नवीन (बांकीपुर)
  • विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय)
  • सम्राट चौधरी (तारापुर)
  • रेणु देवी (बेतिया)
  • कृष्णानंदन पासवान (हरसिद्धि)
  • नीतीश मिश्रा (झंझारपुर)
  • नीरज कुमार सिंह बबलू (छातापुर)
  • विजय कुमार मंडल (सिकटी)
  • प्रेम कुमार (गया टाउन)

केवल एक मंत्री पीछे:

  • केदार प्रसाद गुप्ता (कुढ़नी—भाजपा) पीछे चल रहे हैं।

लोजपा (रामविलास) का प्रदर्शन: 28 में से 20 सीटों पर बढ़त

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) ने इस चुनाव में दमदार शुरुआत की है। पार्टी के उम्मीदवार गोविंदगंज, बेलसंड, सुगौली, बहादुरगंज, कसबा, बलरामपुर, सिमरी बख्तियारपुर, बोचहां, दरौली, महुआ, परबत्ता, नाथनगर, फतुहा, डेहरी, ओबरा, शेरघाटी, बोधगया, रजौली और गोबिंदपुर सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

तारापुर में सम्राट चौधरी की जीत लगभग तय

मुंगेर की तारापुर सीट पर बीजेपी के सम्राट चौधरी 18 राउंड के बाद 25,376 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 74,435 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी प्रत्याशी अरुण कुमार साव 49,059 वोटों पर हैं। मुकाबला लगभग एकतरफा हो चुका है।

नीरज बबलू ने भी बनाई भारी बढ़त

सुपौल सीट पर बीजेपी के नीरज बबलू ने 19,500 से अधिक मतों की लीड बना ली है। लगातार बढ़त के बाद उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Check Also

एयरपोर्ट पर तनाव चरम पर, हंगामे और मारपीट से मचा हड़कंप…कोई रोया, किसी ने किया बवाल

क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स कैंसिल होने से …