मनोरंजन डेस्क: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘पावर कपल’ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर के शाही महल में सात फेरे लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं, लेकिन फैंस की नजरें जिस चीज पर सबसे ज्यादा टिकी हैं, वह है रश्मिका और विजय का ‘ऑल-गोल्ड’ वेडिंग लुक। जहां आज की दुल्हनों में डायमंड और कुंदन का क्रेज है, वहीं रश्मिका ने पारंपरिक सोने के गहनों को चुनकर एक नया (या कहें पुराना) ट्रेंड सेट कर दिया है।
रश्मिका का सिंदूरी अंदाज: 90 की दशक की दुल्हनों की आई याद
अपने इस खास दिन के लिए रश्मिका मंदाना ने एक बेहद खूबसूरत साउथ इंडियन सिंदूरी साड़ी का चुनाव किया। उनके पूरे लुक में परंपरा की महक साफ नजर आ रही थी। रश्मिका ने गले में दो भारी गोल्डन नेकलेस पहने थे, जो उनके शाही लुक को पूरा कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने मांग टीका, बाजूबंद, कमरबंद और एक छोटी सी नोज पिन के साथ अपने श्रृंगार को पारंपरिक टच दिया। रश्मिका का यह अंदाज 90 के दशक की उन दुल्हनों की याद दिला रहा था, जब सोने के भारी गहने ही शादी की शान हुआ करते थे।

विजय देवरकोंडा का शाही लुक और सादगी
दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने रश्मिका के लुक से मैच करते हुए सादगी और शाही अंदाज का बेहतरीन तालमेल बिठाया। विजय ने गले में एक आकर्षक नेकलेस और हाथों में रिस्टबैंड पहना था, जो उनके पारंपरिक आउटफिट के साथ बेहद शानदार लग रहा था। दोनों की जोड़ी ने यह साबित कर दिया कि सादगी में ही असली खूबसूरती होती है।
क्यों चुना डायमंड के बजाय गोल्ड? इसके पीछे है खास वजह
विजय और रश्मिका ने आंध्र प्रदेश के पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की है। साउथ इंडियन शादियों में सोने को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। दरअसल, परंपराओं के अनुसार कुंदन और डायमंड की ज्वेलरी को ‘कोल्ड एनर्जी’ (ठंडी ऊर्जा) का प्रतीक माना जाता है, जबकि सोने (Gold) को बेहद शुभ और ऊर्जावान धातु माना जाता है। यही कारण है कि दक्षिण भारतीय दुल्हनों के लिए गोल्ड ज्वेलरी पहली पसंद होती है, क्योंकि यह परंपरा और सौभाग्य का प्रतीक है।
\]
आसमान छूती कीमतों के बीच सोने का जलवा
शादी की तस्वीरों के साथ-साथ अब सोशल मीडिया पर रश्मिका के गहनों की कीमत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मौजूदा समय में 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 146,000 रुपये के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि रश्मिका के इन भारी-भरकम गहनों की कीमत करोड़ों में होगी। सोने की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों के बावजूद रश्मिका ने ‘गोल्ड लुक’ अपनाकर यह संदेश दिया है कि ट्रेडिशनल फैशन कभी पुराना नहीं होता।
View this post on Instagram
voice of india
