Thursday , 18 June 2026

5 मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, भाई का आरोप बहन का किया ब्रेनवॉश….देखें VIDEO

NJrxl4PSCErJMGH 100100 news

– पुलिस ने पांचों लड़कियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

Voiceofindia,Digital Deskयूपी के मुरादाबाद में 5 मुस्लिम लड़कियों ने एक हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाया। आरोप है कि कोचिंग से निकलने के बाद सभी मुस्लिम लड़कियों ने सड़क पर घेर लिया। बैग से बुर्का निकाला और पहना दिया। पीड़ित के भाई ने दावा किया कि उसकी बहन से सहेलियों ने कहा कि इस्लाम कबूल करो, किस्मत बदल जाएगी। इसमें बहुत खूबसूरत दिखोगी। बात दें कि पीड़ित और आरोपी लड़कियां एक ही स्कूल में 12वीं में पढ़ती हैं। सभी की उम्र 15-17 साल के बीच है। साथ में कोचिंग भी जाती हैं। घटना 20 दिसंबर की है, लेकिन 22 जनवरी को लड़की के भाई ने थाने में एफआईआर दी कराई। पुलिस ने पांचों लड़कियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, तब शुक्रवार को सीसीटीवी सामने आया। मामला बिलारी कस्बे के एक मोहल्ले का है। पीड़ित लड़की चौधरी समाज से आती है।

हिंदू छात्रा के भाई ने बताया कि मेरी नाबालिग बहन शाहकुंज कॉलोनी में एक टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। मेरे घर से 1.5 किमी की दूरी पर कोचिंग है। बाकी पांचों मुस्लिम छात्राएं भी उसके साथ जाती थीं। 11वीं क्लास में इन लड़कियों से मेरी बहन की दोस्ती थी। सभी मोहल्ले और आसपास की थीं, तब स्कूल और ट्यूशन साथ में जाती थीं। लेकिन इन छात्राओं ने मेरी बहन का ब्रेनवॉश करना शुरू कर दिया। पांचों मेरी बहन को बार-बार इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए उकसाती रहती थीं। उसके मन में हिंदू धर्म के प्रति घृणा पैदा करने की कोशिश की। मेरी बहन उनके झांसे में आ गई। मेरी बहन घरवालों की बातें भी नहीं सुनती थी। मना करने के बाद भी उन्हीं मुस्लिम लड़कियों के साथ ही स्कूल और कोचिंग जाती थी। 20 दिसंबर को मुस्लिम लड़कियां ट्यूशन से निकलीं। इसके बाद रास्ते में मेरी बहन को बुर्का पहनाया।

वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

 

 

Check Also

जी7 समिट से बड़ी खबर: ‘जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का दोस्त मौजूद रहेगा…’, ट्रंप ने भारत की सुरक्षा पर दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, एवियन (फ्रांस)। फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियन में आयोजित 52वें जी7 (G7) शिखर …