Wednesday , 24 June 2026

राशिफल : इन 4 राशियों का वापस आएगा फंसा पैसा, सुखद रहेगा आज का दिन

110485013

Voiceofindia,Digital Deskमेष राशि :- आज नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है।पारिवारिक व्यस्तता के चलते निजी कार्य देरी से पूरे होंगे।जीवनसाथी से मतभेद संभव है,यात्रा होगी।

वृषभ राशि :- आज आपके लिए धार्मिक यात्रा की योग बन रहे हैं।संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी।व्यापारिक नए अनुबंध होंगे,नए लोगों से संबंध बनेगा।

मिथुन राशि :- आज लाभ के अवसर मिलेंगे।नई योजनाएं बनेगी,शत्रु का परास्त होंगे।पेट से संबंधित रोग उभर सकते हैं,प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।

कर्क राशि :- आज दिन अनुकूल रहेगा,जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे,किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि :- व्यापारिक अनुबंधों को करते वक्त सावधानी बरतें,गले में किसी संक्रमण के होने की संभावना है।पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा,किसी बड़े अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे।नए दोस्त बनेंगे,बहनों से संबंध कमजोर होंगे।राजकार्य में उन्नति होगी।

तुला राशि :- आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी,समय पर कार्य पूरे ना होने से तनाव बढ़ सकता है।विद्युत उपकरण की खराबी से बड़ा नुकसान संभव है,मकान दुकान के निर्माण में रूकावट आ सकती है।

वृश्चिक राशि :- आज लोगों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा।कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध मधुर होंगे,प्रशासनिक कार्यों में आ रहे अवरोध समाप्त होंगे।आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।

धनु राशि :- अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी,कर्ज से मुक्ति मिलेगी।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

मकर राशि :- संतान के करियर की चिंता रहेगी,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी,जमीन जायदाद के मामले यथावत रहेंगे।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।

कुंभ राशि :- सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।किसी धार्मिक ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।न्याय पक्ष उत्तम है।

मीन राशि :- आप काम को टालना बंद करें,समय पर कार्य करना सीखें।आलस्य की अधिकता से कार्य देरी से पूरे होंगे,तबादले के योग बन रहे हैं।माता-पिता के सहयोग से कार्य पूरे होंगे,वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।

Check Also

मुजफ्फरनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत: दोना-पत्तल फैक्ट्री से 13 मजदूर बंधनमुक्त, 24 घंटे काम, पहरे पर पिटबुल और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से बंधक मजदूरी और हैवानियत की एक ऐसी खौफनाक …