Saturday , 2 May 2026

दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार ब्लास्ट, 8 की मौत और कुछ घायल, मची अफरातफरी …….हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में लाल किले के पास इको वैन में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद यहां अफरातफरी मच गई है. धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश अस्पातल (LNJP) में ले जाए गए हैं. मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था. एनआईए की टीम मौके पर भेजी जा रही हैं. धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.

धमाके की सूचना फायर ब्रिगेड को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनआईए की टीम** मौके पर पहुंच गई। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी आ गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास की गाड़ियों के शीशे टूट गए और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। उस समय स्थल पर काफी भीड़ मौजूद थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका कार में लगी सीएनजी से हुआ या किसी अन्य कारण से। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं. इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती जांच में यह मामला स्थानीय हादसा मात्र नहीं लग रहा है। घटना ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ने से फिलहाल इनकार किया है।

जानकारी के अनुसार, बरामद अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बनाने में उपयोग होने वाला रासायनिक पदार्थ है और इसे अलग-अलग सूटकेसों व प्लास्टिक कंटेनरों में रखा गया था।

यह खबर प्रारंभिक सूचनाओं पर आधारित है, और मामले में आगे की जांच जारी है।

Check Also

ईरान संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज की नाकेबंदी तोड़ भारत आ रहा गैस से भरा ‘सुपरटैंकर’, क्या घटेंगे एलपीजी के दाम?

नई दिल्ली। ईरान-इजरायल युद्ध की आहट और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने …