Saturday , 27 June 2026

कलयुगी बेटे ने फ्राईदान से हमला कर पिता को किया लहूलुहान…सट्टा में रुपए हारने पर लगाई थी डांट

-दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की तलाश

कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बसौसी गांव में सट्टे में रुपए हारने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पुत्र ने पिता पर फ्राईदान से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने किसी तरह अपनी जान बचाकर कोतवाली पहुंचा। वहां पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवली संवाददाता के अनुसार बसौसी गांव निवासी सतीश उर्फ पिंटू बाजपेई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र कन्हैया उर्फ हिमांशु आए दिन सट्टा खेलता है। हाल ही में वह सट्टे में करीब पचास हजार रुपए हार गया। जब सतीश ने उसे डांट लगाई तो वह नाराज़ हो गया और गाली-गलौज करते हुए घर में रखे फ्राईदान से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब परिजन पहुंचे तो आरोपी पुत्र जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। कोतवाल प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घायल पिता की तहरीर पर पुत्र के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Check Also

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: SIT की रडार पर आए वायरलेस अफसर, 17 साल से एक ही जगह टिके रहने का खुला बड़ा राज!

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की राशि गायब होने के …