Saturday , 24 October 2026

अब आईपीएस रमित शर्मा करेंगे मैनपुरी में तैनात डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला के भ्रष्टाचार की जांच, जानिए अब तक क्या-क्या हुए खुलासे 

कानपुर से मैनपुरी तक फैला है भ्रष्टाचार का जाल

आय से अधिक संपत्ति के मामले में मैनपुरी में तैनाती के दौरान निलम्बित डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की जांच अब उत्तर प्रदेश पुलिस के सख्त और तेजतर्रार अफसर आईपीएस रमित शर्मा करेंगे। शासन ने इस केस की बागडोर बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को सौंपी है।  रमित शर्मा वही अधिकारी हैं, जिन्होंने माफिया अतीक अहमद के किले को ध्वस्त कर दिया था।

SIT जांच में हुआ खुलाशा

अब वही अफसर मैनपुरी के भोगांव सर्किल में तैनात रहे डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की काली कमाई की परतें उधेड़ने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, कानपुर, मैनपुरी, और आसपास के जिलों में ऋषिकांत शुक्ला की संपत्ति का साम्राज्य फैला हुआ है। एसआईटी की रिपोर्ट में करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ था।

शासन के आदेश के बाद अब एडीजी रमित शर्मा खुद जांच की कमान संभालेंगे। वहीं मैनपुरी एसपी ने कार्रवाई करते हुए ऋषिकांत शुक्ला से चार्ज छीनकर उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर दिया है। अब देखना होगा कि अतीक अहमद का साम्राज्य ढहाने वाले रमित शर्मा, भ्रष्ट डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला की जायदाद का साम्राज्य कब तक ढहा पातें है। वही डीसीपी ऋषिकांत शुक्ला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।

Check Also

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, एग्जाम सिटी स्लिप जारी; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026) की तैयारी कर रहे …