Tuesday , 20 October 2026

विवाद मे दबंग भाइयों ने हंसिया से किया वार, दंपति की हालत गम्भीर, दो अन्य घायल

सुलतानपुर, । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के निषाद बस्ती, बेलहरी में रविवार रात मारपीट हो गई। जहां दम्पति समेत एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। सभी को सीएचसी मोतिगरपुर लाया गया। यहां से डॉक्टर ने गम्भीर रूप से घायल दम्पति को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

बेलहरी गांव निवासी जयराम निषाद और उनकी पत्नी कुशलावती शाम को मूंगफली के खेत में सिचाई कर रही थी। इस बीच अंधेरे के कारण जय राम ने टार्च मारा जिसकी रोशनी पड़ोसी अशोक निषाद के चेहरे पर जा पड़ी। ये बात उसे नागवार गुजरी और वो गाली गलौज करने लगा। जय राम ने उसे गाली देने से माना किया तो वो आमादा फ़ौजदारी हो गया। अशोक निषाद व उसके भाई शोभनाथ निषाद ने हंसिया आदि से जय राम व उसकी पत्नी कुशलावती पर हमला बोल दिया।

जिसमें दोनों को गम्भीर चोटे आई। उन्होंने मदद की गुहार लगाई संगीता पत्नी उमेश (30 ), हरिकेश पुत्र ओमप्रकाश (16) मदद को आए तो इन्हें भी मारकर दोनों दबंग भाइयों ने घायल कर दिया। घायल अवस्था में चारो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जय राम व कुशलावती को डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। बताया जा रहा है कि जय राम और अशोक का पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। एसओ मोतिगरपुर अशोक सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, सलमान खान से जुड़ा कनेक्शन आया सामने

मुंबई के जुहू इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बॉलीवुड के एक्शन स्टार …