Wednesday , 24 June 2026

​सीतापुर में नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, महमूदाबाद में CCTV में कैद होने से फैली दहशत

​सीतापुर: सीतापुर जिले में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। महोली और गोंदलामऊ के बाद, अब महमूदाबाद में भी एक तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया है।

​शहर के मनोहर लान के पास सड़क पर घूमते हुए यह तेंदुआ सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे महमूदाबाद नगर में खौफ की लहर दौड़ गई है।

​घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग सचेत हो उठा है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में महोली में आतंक का पर्याय बनी एक आदमखोर बाघिन को पकड़ा गया था, जबकि गोंदलामऊ में कई बार गोशाला में घुसे तेंदुआ को नहीं पकड़ा जा सका था।

Check Also

Lucknow Aliganj Fire: मौत का ‘बंकर’ बनी वह कोचिंग! इन 10 आत्मघाती गलतियों ने ली 15 मासूमों की जान, क्या हम अब भी चेतेंगे?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अलीगंज इलाका बीते दिनों एक ऐसी चीख का …