Thursday , 10 September 2026

प्यार के आगे हारी जिंदगी: लखनऊ के गेस्ट हाउस में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, अलग-अलग धर्म होने के चलते घर छोड़कर की थी कोर्ट मैरिज, कमरा नंबर 101 में….

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक प्रेमी जोड़े के शव पंखे से लटके मिले। दोनों अलग-अलग धर्म के थे और परिजनों के विरोध के डर से घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर चुके थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कमरा नंबर 101 में फंदे से लटके मिले शव चिनहट के देवा रोड स्थित ‘रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस’ में अमित कुमार और नरगिस बीते 23 अगस्त से कमरा नंबर 101 में ठहरे हुए थे। दोनों को यहां रहते हुए करीब दो हफ्ते बीत चुके थे। गुरुवार को जब गेस्ट हाउस का कर्मचारी किसी काम से कमरे के बाहर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज देने के बाद जब अनहोनी की आशंका हुई, तो कर्मचारी ने खिड़की से अंदर झांका। अंदर दोनों के शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहे थे। यह दृश्य देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों की नाराजगी के डर से छोड़ा था घर शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे, जिसके कारण इनके रिश्ते को परिवार की मंजूरी नहीं मिल रही थी। सामाजिक बंदिशों और परिवार के विरोध के चलते दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया और कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद से ही दोनों इस गेस्ट हाउस में शरण लिए हुए थे, लेकिन माना जा रहा है कि परिजनों की नाराजगी और भविष्य की अनिश्चितता के चलते उपजे तनाव में उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

मौके से मिला मैरिज सर्टिफिकेट, जांच जारी डीसीपी पूर्वी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को उनका कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट बरामद हुआ है। इसके अलावा दोनों के मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल व चैट खंगाली जा रही है। परिजनों से संपर्क साधकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

कानपुर देहात में दरिंदगी: 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, पेट दर्द के बाद अल्ट्रासाउंड में 8 माह की गर्भवती निकली पीड़िता; 2 पर FIR

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के गजनेर थाना क्षेत्र से इंसानियत को …