Wednesday , 30 September 2026

मासूम पर टूट पड़ा दरिंदगी का कहर…. मां की शिकायत पर पुलिसिया कार्रवाई ने पकड़ी रफ्तार

–चौबेपुर थाना क्षेत्र में घटना के बाद खून से सनी मिली किशोरी
–मां की शिकायत पर पुलिसिया कार्रवाई ने पकड़ी रफ्तार

 

बिल्हौर, कानपुर। चौबेपुर के एक गांव में खेलकूद करती किशोरी पर दरिंदगी का कहर टूट पड़ा। यहां साथ के बच्चों को चंद पैसों के लालच से हटाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी का पिता रोजगार के लिए बाहर रहता है। मां ने बताया कि गत मंगलवार को बिटिया अपने हमउम्र बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस के 25 वर्षीय गोरेलाल ने बिटिया को निशाना बनाया। उसने अन्य बच्चों को 10–10 रुपए देकर विदा कर दिया और एकांत में बिटिया के साथ बेरहम दरिंदगी को अंजाम दे डाला। जानकारी पर खून से सनी किशोरी को देख मां की चीख निकल पड़ी। सनसनी फैलने से मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल भेज जांच शुरू की। उधर, थानेदार राजकुमार राठौर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, शीघ्र उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

राम मंदिर के बाद हनुमानगढ़ी और कनक भवन की सुरक्षा का जिम्मा भी NSG के रडार पर, प्रवेश-निकास मार्गों की जांच, क्विक रिस्पांस पर फोकस

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद अब नेशनल सिक्योरिटी गार्ड …