Monday , 19 October 2026

गेहूं पिसाने आई 11 साल की लड़की…चक्की वाले बुजुर्ग ने पकड़कर किया गंदा काम; वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की बच्ची आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गई थी। इसी दौरान चक्की मालिक ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की और अंधेरे कमरे में ले जाकर गंदी हरकत की।

कैसे हुआ पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बच्ची गेहूं पिसवाने के लिए मोहल्ले की चक्की पर गई थी। पहले तो बुजुर्ग आरोपी उससे हंसी-मजाक करता रहा और सामान्य व्यवहार दिखाता रहा। लेकिन जैसे ही उसने देखा कि बच्ची अकेली है, उसने उसे जबरन पकड़ लिया और अंदर ले जाने लगा। बच्ची ने छुड़ाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आरोपी बार-बार उसे पकड़ता रहा।

वीडियो ने खोली पोल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बच्ची आरोपी से छूटने की कोशिश कर रही है, लेकिन बुजुर्ग उसे जबरन अंदर की ओर घसीट रहा है। बताया जा रहा है कि अंधेरे कमरे में उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की।

लोगों में गुस्सा, पुलिस ने दर्ज किया केस

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है।

Check Also

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 दिन रेकी करने वाले तीनों शूटरों की पहचान उजागर, रैपिडो राइडर भी शामिल; अनिल पंडित का नया धमकी भरा ऑडियो वायरल

मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के …