Monday , 3 August 2026

‘हमें मार देंगे, काट देंगे…’, मुस्लिम युवक से शादी के बाद महाकुंभ फेम मोनालिसा का हुआ बुरा हाल, सरेआम मांगी मदद

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली। साल 2025 के महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई वायरल तस्वीर नहीं, बल्कि उनकी शादी और उसके बाद मिल रही जान से मारने की धमकियां हैं। मोनालिसा ने हाल ही में फरमान खान (Furman Khan) के साथ केरल में अंतरधार्मिक विवाह किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर संग्राम छिड़ गया है। कपल ने अब एक वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताते हुए सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

11 मार्च को मंदिर में लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मोनालिसा और फरमान खान की शादी गत 11 मार्च 2026 को केरल के अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में संपन्न हुई। अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले इस जोड़े की शादी की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, विवाद शुरू हो गया। कुछ संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ का नाम देकर विरोध जताना शुरू कर दिया है। इसी विरोध के बीच कपल का दावा है कि उन्हें खुलेआम “काट डालने” और “जान से मारने” की धमकियां दी जा रही हैं।

“हमें बचा लीजिए…” – वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित मोनालिसा और फरमान ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो में मोनालिसा कहती दिख रही हैं, “हम यह वीडियो सभी को भेज रहे हैं, कृपया हमारी मदद करें। हमें धमकियां मिल रही हैं और हम बहुत डरे हुए हैं।” कपल ने केरल के मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर और प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।

फिल्म प्रोजेक्ट से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोनालिसा और फरमान खान की पहली मुलाकात एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। काम के सिलसिले में शुरू हुई यह जान-पहचान धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। परिवार की आपत्तियों और धार्मिक मतभेदों के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। अधिकारियों का कहना है कि दोनों बालिग हैं और कानूनन उन्हें अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का पूरा अधिकार है।

केरल सरकार का जताया आभार, कहा- ‘सब धर्म बराबर’

विवादों के बीच मोनालिसा ने पूर्व में केरल सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया था। उन्होंने कहा था कि वे सभी धर्मों को बराबर मानती हैं और केरल में उन्हें काफी समर्थन मिला है। वहीं, फरमान खान ने अपनी शादी में शामिल हुए लोगों की भारी संख्या पर हैरानी जताते हुए इसे एक सुखद अनुभव बताया था। हालांकि, अब मिल रही धमकियों ने उनकी नई शादीशुदा जिंदगी में तनाव पैदा कर दिया है।

Check Also

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन: एक ही एडिशन में जीते record 7 गोल्ड…

जीत सेलिब्रेट करते अंकुश पंघाल। कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचते …