Sunday , 25 October 2026

24 घंटे में इंसाफ : मासूम से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर के घाटमपुर में पांच वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत करने वाले दरिंदे को पुलिस ने चौबीस घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दरसल बीती 25 अक्टूबर को घाटमपुर थानाक्षेत्र के राहा गांव में एक पांच वर्षीय मासूम के साथ उसके गांव के ही रहने वाले पारिवारिक चाचा ने दुष्कर्म किया था।

इस मामले में अनुराग उर्फ़ सुलखान के ऊपर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी। रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रतनपुर बलाहापारा के जंगल में छिपा है। इसके बाद घाटमपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ आरोपी को पकड़ने जंगल पहुंचे। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। वहीं पुलिस की जवाबी कार्यवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कानपुर के नये पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने चार्ज लेते ही कड़े शब्दों में कहा था कि आरोपी चाहें जिस भी भेष में हो, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसी कड़ी में कमिश्नरेट पुलिस आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रही है।

Check Also

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, एग्जाम सिटी स्लिप जारी; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026) की तैयारी कर रहे …