Sunday , 30 August 2026

सोनभद्र में NCL के सीनियर ओवरमैन की मौत का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, सड़क हादसे का रूप देने की रची थी साजिश

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती जांच में सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा यह मामला सोची-समझी हत्या निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर मामले की परतें खोलते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दो मददगारों को गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क किनारे मिला था शव, पिता ने लगाया था बहू पर आरोप शक्तिनगर थाना क्षेत्र स्थित बीना कॉलोनी निवासी रमाशंकर मिश्रा का शव 23 अगस्त को सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। प्राथमिक तौर पर इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच शुरू की गई थी। हालांकि, मृतक के पिता रामयश मिश्रा ने अपनी बहू प्रियंका मिश्रा पर प्रेम प्रसंग के चलते बेटे की हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर 27 अगस्त की रात मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने गहराई से तफ्तीश शुरू की।

घर में प्रेमी के साथ देख लेने पर हुआ विवाद, फिर घोंटा गला पुलिस की तकनीकी जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और लोकेशन ट्रैकिंग से मिले इनपुट्स के आधार पर पूरी साजिश सामने आई। पुलिस के अनुसार, प्रियंका मिश्रा का विकास चौहान नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। 22 अगस्त को रमाशंकर ने प्रियंका और विकास को घर के भीतर एक साथ देख लिया था, जिसके बाद दंपति के बीच तीखा विवाद हुआ।

इसी विवाद के दौरान प्रियंका और विकास ने मिलकर रमाशंकर का गला दबा दिया और उसके सिर को पत्थर के फर्श पर पटककर उसकी हत्या कर दी।

वारदात को सड़क हादसा दिखाने के लिए दोस्तों की ली मदद हत्या के बाद वारदात को छिपाने और इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए विकास चौहान ने अपने दो दोस्तों अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता को बुलाया। चारों ने मिलकर शव को गमछे में लपेटा और सड़क किनारे ले जाकर फेंक दिया। शव पर अतिरिक्त चोट के निशान भी बनाए गए ताकि देखने में मामला सड़क हादसे जैसा लगे।

पत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार शक्तिनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रियंका मिश्रा, विकास चौहान, अनुराग सिंह और सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, उप निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, बीना चौकी प्रभारी और हमराह पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

 

Check Also

चित्रकूट और सतना में मूसलाधार बारिश से भीषण बाढ़: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, 300 मीटर लंबा पुल बहा और कई इलाके जलमग्न

चित्रकूट/सतना: मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी …