Thursday , 12 November 2026

दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना : DU की छात्रा पर एसिड अटैक, कॉलेज जाते समय हुआ हमला

नई दिल्‍ली:  रविवार को दिल्‍ली के मुकुंदपुर में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. इस वारदात के साथ ही राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. यहां पर डीयू में पढ़ने वाली एक 20 साल की एक लड़की पर एसिड अटैक की खबरें हैं. लड़की बुरी तरह से जल गई है और उसका इलाज जारी है.

बाइक पर आए थे लड़के 

दिल्‍ली पुलिस की तरफ से दिए गए बयान के अनुसार 20 साल की एक लड़की को एसिड से जलने के बाद भर्ती कराया गया है. पीड़िता ने बताया कि कॉलेज जाते समय, मुकुंदपुर का जितेंद्र अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया. ईशान ने अरमान को एक बोतल दी जिसने उस पर एसिड फेंक दिया. अपना चेहरा बचाने की कोशिश में उसके दोनों हाथों में चोटें आईं.

मामले की जांच जारी 

पुलिस के अनुसार आरोपी मौके से भाग गया. पीड़िता ने यह भी बताया कि जितेंद्र उसका पीछा कर रहा था. करीब एक महीने पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी. क्राइम टीम और FSL ने मौके का मुआयना किया. उसके बयान और चोटों के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच जारी है.

Check Also

Ramayana Box Office Collection Day 7: वीक डेज में भी सुनामी बनी रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’, सातवें दिन 70 करोड़ पार; अब 1000 करोड़ से महज इतने कदम दूर

मुंबई (ब्यूरो)। बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और साउथ के रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड …