Thursday , 12 November 2026

जब पाकिस्तानी व्लॉगर के सवाल पर एक साथ बोली रशियन लड़कियां…..भारतीय लड़के से करेंगी शादी

व्लॉगर ने पाकिस्तान और बांग्लादेश का भी दिया था आप्शन

नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर ऐसा बहुत कुछ देखने को मिल जाता है जो आपकों चौंका सकता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी व्लॉगर सड़क पर तीन रशियन लड़कियों से बातचीत करता नाराज आता है। दरअसल व्लॉगर तीन रशियन लड़कियों से पूछता हैं कि अगर पाकिस्तान, इंडिया और बांग्लादेश में से किसी एक देश के लड़के से शादी करनी पड़े, तब किसे चुनौगी?

इस सवाल का जवाब में बिना समय गवाएं तीनों रशियन लड़कियां एकसाथ बोल पड़ती हैं इंडिया! यह जवाब इतना अचानक था कि व्लॉगर खुद रिएक्शन देना भूल गया और बाद में कैमरे की ओर देखकर कहता है, मैं पाकिस्तान से हूं, पाकिस्तान और बांग्लादेश के भाई नाराज न हों। यही हल्की-फुल्की बातचीत अब सोशल मीडिया पर लाखों बार देखी जा चुकी है। दरअसल पाकिस्तानी व्लॉगर पहले सवाल हिंदी में पूछता है, फिर रूसी भाषा में समझाता है ताकि लड़कियों को साफ समझ आए। लेकिन लड़कियों का जवाब इतना तुरंत आता है कि व्लॉगर भी दंग रह जाता है। वीडियो में व्लॉगर तीन रशियन लड़कियों से हल्की-फुल्की बातचीत करता है। सवाल पूछते ही तीनों बिना हिचके इंडिया बोलती हैं। वीडियो में साफ दिखाता हैं कि लड़कियां इशारों में बताती हैं कि उन्हें इंडियन लोग पसंद हैं।

यह वीडियो इसलिए खास बन गया क्योंकि तीनों लड़कियों का जवाब न सिर्फ तेज था, बल्कि एकसाथ था- जो देखने वालों को बेहद मजेदार लगा। सोशल मीडिया पर कई भारतीय यूजर्स मजेदार और हल्का-फुल्का कंटेंट बता रहे हैं, जबकि कुछ इंडिया के प्रति बढ़ते ग्लोबल आकर्षण का उदाहरण भी मान रहे हैं।

Check Also

Ramayana Box Office Collection Day 7: वीक डेज में भी सुनामी बनी रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’, सातवें दिन 70 करोड़ पार; अब 1000 करोड़ से महज इतने कदम दूर

मुंबई (ब्यूरो)। बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और साउथ के रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड …