Sunday , 7 December 2025

सीतापुर में बड़े पैमाने पर रुट डायवर्जन, अयोध्या ध्वजारोहण कार्यक्रम से बदला यातायात, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

सीतापुर । अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले राममंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सीतापुर जिले में भारी और हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। डायवर्जन के तहत 23 नवंबर रविवार की शाम 6 बजे से भारी वाहनों पर तथा 24 नवंबर शाम 6 बजे से हल्के और भारी दोनों प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध प्रभावी हो जाएगा। यह व्यवस्था 26 नवंबर सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी।

चार मुख्य सीमाओं पर डायवर्जन लागू

जिले की महोली, सिधौली, महमूदाबाद और लखनऊ सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। इन सभी स्थानों पर स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया है, जो वाहनों को निर्धारित रूट से डायवर्ट करेगा। प्रशासन का कहना है कि अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था आवश्यक है। महोली, सिधौली, बिसवां और महमूदाबाद थानों की पुलिस फोर्स को प्रमुख चौराहों और सीमाओं पर तैनात किया गया है। अधिकारी लगातार रूट का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

मुख्य वैकल्पिक मार्ग

यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि सीतापुर–लखनऊ मार्ग से अयोध्या जाने वाले वाहन अब सीधे अयोध्या नहीं जा सकेंगे।

ऐसे वाहनों को महोली–काजी कमालपुर–बिसवा–चहलारी घाट होते हुए गोंडा और बहराइच की दिशा में भेजा जाएगा। सिधौली की ओर से आने वाले वाहनों को भी बिसवां व चहलारी घाट मार्ग से निकाला जाएगा। महमूदाबाद, बाराबंकी और अन्य नजदीकी जिलों से आने–जाने वाले वाहनों को भी चहलारी घाट से होकर आगे बढ़ने के निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

होमगार्ड जवानों को मिलेगी आयुष्मान कार्ड जैसी कैशलेस उपचार व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी

दुर्घटना में होमगार्ड जवान के आश्रितों को 35 से 40 लाख बीमा इमरजेंसी 112 सेवा …