Saturday , 18 April 2026

सड़क हादसा : आगे जा रहे डंपर ने लगाई ब्रेक, पीछे से आटो घुसा…एसडीएम के पिता समेत दो की मौत…

-चार घायल, पुलिस ने भेजा मेडिकल कालेज

कानपुर देहात। रनिया के रायपुर बंबे पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार एसडीएम के पिता और एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा है।

कानपुर हाईवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार आटो रायपुर बंबा के पास आगे जा रहे डंपर से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ये आटो नौबस्ता से अकबरपुर जा रहा था। इसमें छह सवारियों बैठी थीं। ऑटो में बैठे एसडीएम पूनम गौतम के पिता अकबरपुर सिद्धार्थ नगर निवासी महेंद्र प्रसाद गौतम (67) व रूरा की सोमी देवी (68) की मौके पर हुई मौत हो गई। महेंद्र प्रसाद की बेटी पूनम जिले की अकबरपुर व सिकंदरा तहसील में एसडीएम रह चुकी हैं। इस समय वह लखनऊ में तैनात हैं। हादसे में मृतक सोमी देवी के पति विमल चंद्र पांडेय, दमनपुर राजपुर की शैलजा व उनकी बेटी, मिलकिया अकबरपुर निवासी सीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिटायर्ड शिक्षक विमल चंद्र पांडेय ने बताया कि वह अपनी पत्नी सोमी देवी के साथ नौबस्ता के केशव नगर में रिश्तेदार के यहां गया भोज में गए थे वहां से घर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।

Check Also

नोएडा हिंसा में ‘पाकिस्तानी साजिश’ का खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए भड़काए गए मजदूर, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया बड़ा पर्दाफाश!

नोएडा। औद्योगिक नगरी नोएडा में पिछले दिनों हुए श्रमिकों के हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर …