Monday , 21 September 2026

वीडियो वायरल: गाजियाबाद के मॉल में कपल की शादी, प्रपोज से लेकर सिंदूर तक सब कैमरे में कैद

गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल में एक कपल ने शादी रचा ली। लड़के ने घुटनों पर बैठकर लड़की को सबके सामने प्रपोज किया। इसके बाद लड़की ने भी बिना झिझक लड़के के प्रपोजल को घुटनों पर बैठकर एक्सेप्ट कर लिया।

उसी समय बिना मुहूर्त-पंडित के लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा। उसे मंगलसूत्र भी पहनाया। ये देखकर मॉल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कपल के लिए जोर-जोर से हूटिंग की। मॉल में हुई इस शादी का वीडियो भी सामने आया है।

3 फुटेज देखिए…

सीन 1 : लड़का घुटनों पर बैठकर लड़की को प्रपोज करता है।
सीन 1 : लड़का घुटनों पर बैठकर लड़की को प्रपोज करता है।
सीन 2 : लड़की ने घुटनों पर बैठकर प्रपोजल एक्सेप्ट किया। फिर लड़के ने उसकी मांग भरी।
सीन 2 : लड़की ने घुटनों पर बैठकर प्रपोजल एक्सेप्ट किया। फिर लड़के ने उसकी मांग भरी।
सीन 3 : लड़के और लड़की एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं।
सीन 3 : लड़के और लड़की एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं।

 

अब पढ़िए पूरा मामला…

राजनगर स्थित गौर सेंट्रल मॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जिसमें दिख रहा है कि मॉल में एक लड़का पहले घुटनों पर बैठता है। फिर सामने खड़ी लड़की को प्रपोज करता है। इसके बाद लड़की लड़के के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेती है।

लड़की भी लड़के के पास जाकर घुटनों पर बैठ जाती है। उसके लिए लड़का सबके सामने सिंदूर की डिब्बी निकालता है। लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है। फिर जेब से मंगलसूत्र निकालकर लड़की को पहना देता है। इस दौरान मॉल तालियों की गूंज और हूटिंग से गूंज उठता है। इसके बाद लड़का-लड़की दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं।

लड़के ने लड़की को मंगलसूत्र भी पहनाया।
लड़के ने लड़की को मंगलसूत्र भी पहनाया।

कपल के संस्कारों पर सवाल उठा रहे लोग

सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कोई इसे कम खर्चे वाली शादी बता रहा, तो कोई आज की पीढ़ी का बोल्ड सोच। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस कपल के संस्कारों पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस या मॉल प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ये भी साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है। ये दोनों लड़का-लड़की कौन हैं।

Check Also

UPCAR Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद में निकली सरकारी भर्ती; 12वीं, ग्रेजुएट और बीकॉम पास करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक नया अवसर …