Monday , 20 April 2026

विद्यालय के हॉस्टल में कक्षा छह के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म…हास्टल में सोने के दौरान…

हास्टल में मध्य रात्रि सोने के दौरान किया गया घिनौना कृत्य
पुलिस ने दो बाल अपचारियों के विरुद्ध लिखी प्राथमिकी
पूरनपुर, पीलीभीत। विद्यालय के हॉस्टल में सो रहे कक्षा छह के छात्र को जबरन निर्वस्त्र कर दो छात्रों ने सामूहिक रूप से कुकर्म किया। पीड़ित छात्र ने कृत्य से विद्यालय प्रबंधन को लिखित में अवगत कराया। पुलिस ने दो बाल अपचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी है।
पीलीभीत के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। वह विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। रविवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे वह हॉस्टल में सो रहा था। आरोप है कि उसी कमरे में सो रहे दो छात्रों ने जबरन उसे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद बारी बारी से दोनों बाल अपचारियों ने छात्र के साथ कुकर्म का घिनौना कृत्य किया। छात्र के विरोध करने पर बाल अपचारियों ने उसके शरीर पर दांतो से काटा। पीड़ित छात्र ने सोमवार को विद्यालय में कार्य कर रहे एक मिस्त्री के फोन से घटना की जानकारी स्वजनों को दी। कृत्य की लिखित शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की। मंगलवार देर शाम थाना पंहुची पीड़ित छात्र की मां ने कृत्य की शिकायत पुलिस से की। थाना पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने छात्र से मामले की जानकारी ली। मामले में दो बाल अपचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है। पीड़ित छात्र की मां ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से बाल अपचारियों को एक सप्ताह के लिए रेस्टीगेट किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने बताया कि स्वजन की ओर से प्राप्त तहरीर पर प्राथमिकी लिखाई गई है। छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया की कमेटी में वार्ता न होने पर प्रकरण पुलिस के संज्ञान में पंहुचा है।

Check Also

लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाली वारदात: माता-पिता के सामने 4 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

लखीमपुर खीरी (सिंगाही): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने …