Saturday , 24 October 2026

लापरवाह नगर निगम : ठाकुरगंज के बाद अब हुसैनगंज में पैर फिसलने से नाले में बहा मासूम…देखें VIDEO

पुलिस और नगर निगम दस्ता तलाश में जुटा, लेकिन सफलता नहीं मिली

लखनऊ। बीती जुलाई 2025 को ठाकुरगंज क्षेत्र नाले में डूबकर एक युवक की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज इलाके के रामलीला मैदान के पास स्थित हैदर कैनाल नाले में बुधवार शाम पैर फिसलने से एक सात वर्षीय मासूम बच्चा गिर गया। बारिश के बाद नाले में तेज बहाव के चलते वह बह गया। जानकारी मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस संयुक्त आपरेशन चलाकर बच्चे की तलाश शुरू की।
लेकिन देर शाम तक कामयाबी नहीं मिल सकी थी‌। वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वारदात हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास रहने वाले एक व्यक्ति का सात वर्षीय मासूम बेटा अन्य बच्चों के साथ शौच के लिए गया और पैर फिसलने हैदर कैनाल में गिर गया।

काफी देर तक घर न पहुंचने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो बच्चों ने बताया कि वह नाले में गिर गया है। यह सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना नगर निगम और पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम दस्ता बच्चे की तलाश में जुटा, लेकिन सफलता नहीं मिली। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लापरवाही का आलम यह कि नाला पूरी तरह से खुला हुआ इसके लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाला साफ भी नहीं कराया जाता। बारिश में पानी भरने से खतरा बना रहता है। इसी का का नतीजा है कि बच्चा नाले में गिर गया।

Check Also

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, एग्जाम सिटी स्लिप जारी; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026) की तैयारी कर रहे …