Sunday , 12 July 2026

लखनऊ में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बुलेट बस से भिड़ी, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार बुलेट एक बस से जा टकराई। बुलेट सवार एक छात्र की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिवार को दे दी।

थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि आलमबाग के मधुवन नगर निवासी वैभव कुमार झा( 17) आशियाना के स्टेला मैरीज स्कूल में 11वीं का छात्र था। शुक्रवार को वह बुलेट से अपने सहपाठी सरयू सदर गोपालपुरी निवासी शास्वत देव गौतम स्कूल जा रहा था। स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ी बस से बुलेट जा टकराई। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने स्कूल प्रशासन के सहयोग से छात्रों को इलाज के लिए लोकबंधू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वैभव को मृत घोषित कर दिया। शास्वत का इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पता चला कि बुलेट सवार छात्र काफी तेज थे। वाहन को संभाल नहीं सके और बस में टकराने से यह हादसा हुआ है। शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। —————

Check Also

कानपुर के होटल में प्रेमी युगल ने खाया सल्फास, शादीशुदा जिंदगी के बीच पनपी अधूरी मोहब्बत का खौफनाक अंत…4 घंटे बाद कमरे से आई चीखें

 कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने …