Sunday , 7 December 2025

राष्ट्रपति और वायुसेना की कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने राफेल उड़ाकर बढ़ाया देश का मान, देखें VIDEO

नई दिल्ली:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर हैं. भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर भी होता है. गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 एमकेआई लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं. यह उड़ान उन्होंने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से भरी थी.

Latest and Breaking News on NDTV

 

राष्ट्रपति सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. राफेल में उनकी यह सॉर्टी भारतीय वायुसेना की तकनीकी दक्षता और आधुनिकता का प्रतीक है.

Latest and Breaking News on NDTV

 

राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित है और सितंबर 2020 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ. अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’ का मुख्य केंद्र है. इन विमानों ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले कर अपनी ताकत साबित की थी.

Latest and Breaking News on NDTV

 

राष्ट्रपति की यह उड़ान ऐसे समय में हुई है जब भारत और फ्रांस के बीच नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन विमानों की डील को मंजूरी मिल चुकी है. इनमें 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर ट्रेनर जेट शामिल होंगे. यह सौदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की मंजूरी के बाद हुआ है.

Check Also

एयरपोर्ट पर तनाव चरम पर, हंगामे और मारपीट से मचा हड़कंप…कोई रोया, किसी ने किया बवाल

क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स कैंसिल होने से …