Monday , 8 December 2025

योगी सरकार का बड़ा तोहफा : पांचवें और छठवें वेतनमान वाले राज्यकर्मियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। सातवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने के बाद अब प्रदेश सरकार ने पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के लिए भी डीए में वृद्धि का आदेश जारी किया है।

शुक्रवार को जारी इस आदेश के अनुसार, पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 8 प्रतिशत बढ़ाकर 474 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ाकर 257 प्रतिशत हो गया है। इस फैसले से लगभग 27 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

यह वृद्धि राज्य सरकार के पांचवें और छठवें वेतनमान में कार्यरत सभी कर्मचारियों को लाभान्वित करेगी। इसमें सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्य प्रभारित कर्मचारी, और यूजीसी वेतनमान के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हैं।

भुगतान की प्रक्रिया और तिथि

अपर मुख्य सचिव (वित्त) दीपक कुमार के अनुसार, बढ़े हुए डीए का भुगतान अक्टूबर माह के वेतन के साथ नकद किया जाएगा। वहीं, 1 जुलाई से 30 सितंबर तक की अवशेष धनराशि कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खातों में जमा कराई जाएगी। यदि कर्मचारी का पीएफ खाता नहीं है, तो उसकी राशि पीपीएफ (PPF) या एनएससी (NSC) के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा, NPS प्रणाली से जुड़े कर्मचारियों के लिए, डीए की अवशेष रकम का 10% टियर-1 पेंशन खाते में और 14% कर्मचारी और सरकार द्वारा जमा किया जाएगा। शेष 90% राशि कर्मचारियों के पीपीएफ फंड में जमा होगी।

सेवानिवृत्त और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी राहत

उन कर्मचारियों की सेवाएं, जिनकी सेवा शासनादेश जारी होने से पहले समाप्त हो गई हैं या अगले छह महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें डीए वृद्धि की पूरी राशि नकद भुगतान के रूप में दी जाएगी। वित्त विभाग ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के महंगाई भत्ते में भी वृद्धि का आदेश जारी किया है। सातवें केंद्रीय वेतनमान में कार्यरत अधिकारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया है, जबकि छठवें वेतनमान में 5 प्रतिशत बढ़ाकर 257 प्रतिशत कर दिया गया है।

Check Also

Parliament LIVE Updates: तब देश आपातकाल के जाल में जकड़ा हुआ था : पीएम मोदी

Parliament LIVE Updates: लोकसभा में आज ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर खास चर्चा …