Monday , 14 September 2026

बाराबंकी : लापता युवक की दर्दनाक मौत, तालाब में मिला शव तो मचा कोहराम

पूरेडलई (बाराबंकी)। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवल में उस समय सनसनी फैल गई जब बीती रात से लापता एक व्यक्ति का शव मंगलवार सुबह गांव के तालाब में मिला। मृतक की पहचान विजय पांडेय (पुत्र भगौती प्रसाद पांडेय) निवासी जीवल के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार विजय सोमवार देर रात घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। देर रात तक वापस न लौटने पर चिंतित परिजनों ने गांव में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह एक ग्रामीण ने बताया कि उसने विजय को तालाब के पास खड़ा देखा था। आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने देर रात तक खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे स्थानीय गोताखोरों ने तालाब से विजय का शव बाहर निकाला। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Check Also

Women’s Asia Cup 2026: फाइनल में भारत का ऐतिहासिक जलवा, श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेन्स एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को …