Monday , 24 August 2026

बड़ा फैसला : शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई गई…मानवता के खिलाफ अपराधों में दोषी करार

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना और पूर्व गृहमंत्री आसदुज्जमान खान कमाल को फांसी की सजा सुनाई गई है। उन्हें ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराया है। ट्रिब्यूनल ने उन्हें 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं का मास्टरमाइंड कहा है।

हसीना के फैसले को लेकर देशभर में हिंसा जारी है। सरकार ने हाई अलर्ट की घोषणा कर दी है। ढाका में 15,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इन्हें हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया है।

शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक ढाका में दो बसों को आग लगा दी गई। फैसले के बाद हिंसा और बढ़ने की आशंका को देखते हुए देशभर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Check Also

NEET UG धांधली में EOU का बड़ा खुलासा: ‘स्कॉलर’ बनकर बैठे थे एक दर्जन मेडिकल छात्र, सम्राट ने उगले दो दर्जन नाम; बेऊर जेल भेजे गए दोनों भाई

पटना  : नीट यूजी (NEET UG) पुनर्परीक्षा में कथित धांधली और मुन्नाभाई सिंडिकेट की जांच …