Sunday , 7 December 2025

ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कोहरे के चलते 28 ट्रेनें कैंसिल, सफर करने से पहले देखे लिस्ट

मुरादाबाद । सर्दियों में कोहरे का असर भले आम लोगों को कुछ दिन बाद दिखे लेकिन रेलवे में इसका असर आज से दिखने लगेगा। सोमवार से आगामी 28 फरवरी तक 28 ट्रेनें पूर्ण रूप से निरस्त हो गई। इसके अलावा 20 ट्रेनों के फेरे भी घट गए। 6 पैसेंजर ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है। भले ही रेलवे ने इसकी सूचना पहले से दे दी थी लेकिन इसके बावजूद करीब 40 हजार से अधिक यात्रियों ने इन ट्रेनों पर टिकट बुक कर लिया था, जो रद्द हो जाएंगे। शहीद, जनसेवा और डबल डेकर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तो लगभग तय है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद आदित्य गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण आज एक दिसंबर से अगले साल 28 फरवरी तक मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, 20 ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं। रेलवे ने दो माह पहले ट्रेन रद्द होने की सूचना जारी की थी, ताकि लोग इन ट्रेनों में बुकिंग न करें। जो यात्री पहले से बुकिंग कर चुके हैं, उन्हें टिकट का पूरा रिफंड दिया जाएगा। जिन ट्रेनों के फेर घटाए गए हैं, उनमें काशी विश्वनाथ, काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं।

इन ट्रेनों के घटाए गए फेरे :

(15036-15035) काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस दो दिसंबर से 29 फरवरी तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

(25036-25035) रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 29 फरवरी 2026 तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। (15909-15910) लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलेगी।

(15127-15128) वहीं दिसंबर से फरवरी 2026 के अंत तक देहरादून-बनारस व (15119-15120) जनता एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन के लिए निरस्त कर दिया है। (15127-15128) नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस मार्च 2026 तक सप्ताह में केवल दो दिन चलेगी।

यह ट्रेनें रद्द की गई :

14617-14618 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस,

14606-14605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14616-14615 अमृतसर-लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस,14524 -14523 अंबाला-बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस,

12357-12358 कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस, 12523-12524

न्यूजलपाईगुड़ी-नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी,

15035-15036 दिल्ली-काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस

15127-15128 वारणसी-दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12583-12584 आनंदविहार-लखनऊ-आनंदविहार डबल डेकर एक्सप्रेस, 15059-15060 लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस, 18103-18104 अमृतसर-टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस,

15058-15057 आनंदविहार-गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस, 12210-12209 काठगोदाम-कानपुर-काठगोदाम साप्ताहिक एक्सप्रेस,

15621-22 कामाख्या-आनंदविहार-कामाख्या एक्सप्रेस

Check Also

एयरपोर्ट पर तनाव चरम पर, हंगामे और मारपीट से मचा हड़कंप…कोई रोया, किसी ने किया बवाल

क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स कैंसिल होने से …