Saturday , 17 January 2026

घना कोहरा बना आफत : दिल्ली से लेकर बिहार तक जनजीवन प्रभावित…यूपी के कई इलाकों में…देखें VIDEO

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस सीजन में दिसंबर का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा. कोहरे भी लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को घनी धुंध के चलते 27 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, कई फ्लाइटें लेट हुईं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे को लेकर अलर्ट किया है.

अगले कुछ दिनों घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर भारत में कोहरे का सितम बढ़ता जा रहा है. दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा और बिहार तक कई इलाके सुबह के समय कोहरे में लिपटे नजर आए. सड़कों पर वाहन रेंगते रहे. कई जगह तो ये हाल रहा कि सामने कुछ भी नजर नहीं आ रहा था. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी दी है.

जानें कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक, 19 से 21 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल और बिहार में भी 19-20 दिसंबर को यही स्थिति रहेगी. उसके अगले 2-3 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने आगाह किया है कि धुंध की वजह से दृश्यता घट सकती है,  इसका असर परिवहन पर पड़ सकता है.

UP के कई शहरों में जीरो विजिबिल्टी

यूपी के कई इलाकों में इतना घना कोहरा रहा कि विजिबिलिटी घटकर शून्य हो गई. मौसम विभाग के मुताबिक आगरा, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, कुशीनगर में जीरो विजिबिलिटी रही. यूपी के 14 शहरों में दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज की गई. उत्तराखंड के हरिद्वार में 25 मीटर तो पंजाब के पटियाला में 30 मीटर विजिबिलिटी रही.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में दृश्यता 150 मीटर तक घटी

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा. सुबह 6 बजे पालम एयरपोर्ट इलाके में विजिबिलिटी तेजी से गिरकर 150 मीटर तक रह गयी. वहीं  सफदरजंग एयरपोर्ट पर दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, जो पूरे क्षेत्र में खराब स्थिति का संकेत है. घने कोहरे की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ.

कोहरे का असर उड़ानों पर भी

उत्तर भारत में सर्दियां बढ़ने के साथ ही आसमान में घना कोहरा छा रहा है. कई हिस्सों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है. इसका असर उड़ान सेवाओं पर भी पड़ा है. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर 27 फ्लाइट रद्द की गईं. कई उड़ानें लेट हुईं. इसका असर चंडीगढ़, लखनऊ, अमृतसर जैसी जगहों पर भी पड़ा है. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी उड़ानें देरी से चल रही हैं या रद्द हो रही हैं.

कोहरे की वजह से दिल्ली समेत कई शहरों में हवाई ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट ने गुरुवार को घने कोहरे और कम विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट शेड्यूल पर असर की जानकारी दी. दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि घने कोहरे की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन अभी CAT-III कंडीशन में हैं. इसका मतलब उड़ानों में  देरी या रुकावट हो सकती है. एयरपोर्ट ने बेवसाइट या ऐप के जरिए यात्रियों से अपनी फ्लाइट का ताजा अपडेट जानने को कहा है.

 

 

Check Also

अब टूटे चैंबर नहीं, अधिवक्ताओं के लिए हाईराइज बिल्डिंग में होगी चैंबर की व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

यूपी में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कार्य पूरा होने में देर नहीं लगतीः मुख्यमंत्री मुख्य …