Tuesday , 17 March 2026

खाद की समस्या को लेकर भडके किसान तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के बाद दिया धरना

बहराइच ( पयागपुर )l बहुउद्देशीय सहकारी समिति भूपगज  बाजार में खाद न पाने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह भड़के किसान तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के बाद गेट के सामने धरने पर बैठ गए l सूचना पाकर नायब तहसीलदार पयागपुर हरिशंकर पटेल मौके पर पहुंचकर उग्र किसानों को समझा बूझा कर शांत किया और सभी को खाद दिलवाए जाने का आश्वासन दिया l
माधव राज हनुमान गिनती बेचन लाल झगरू लायक राम बद्री प्रसाद फूलमती बुधराम बाबूराम विनोद अरुण कुमार शिवप्रसाद तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में किसान तहसील पयागपुर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दिया इसके बाद तहसील गेट  के बाहर रास्ते पर धरना देकर बैठ गए किसानों का आरोप है कि सरकारी समिति में टोकन देने के बाद वापस बैरग लौटा दिया गया है किसानो की समस्या को लेकर नायब तहसीलदार हरिशंकर पटेल किसानों को साथ में लेकर सरकारी समिति पर पहुंचे जहां खाद का वितरण शुरू कराया l
नायब तहसीलदार पयागपुर हरिशंकर पटेल ने बताया कि समिति पर कुल 75 बोरी खाद थी जिन्हें टोकन पूर्व में मिला है उन्हें खाद वितरित कर दिया गया है l

Check Also

मीरजापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: मायके वालों का आरोप- ‘ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला’, जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में एक विवाहिता की मौत के बाद हड़कंप मच …