Sunday , 12 July 2026

क्या पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में थे सोनम वांगचुक ? लद्दाख के डीजीपी का सनसनीखेज खुलासा…

लेह ।लद्दाख के पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जामवाल ने शनिवार को दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल का नेतृत्व करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के पाकिस्तान से संबंध हैं और उन्होंने पड़ोसी देशों की उनकी यात्राओं को लेकर चिंता जताई। लेह में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए डीजीपी जामवाल ने खुलासा किया कि पुलिस ने एक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑफिसर (खुफिया अधिकारी) को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर वांगचुक के संपर्क में था।

लद्दाख के पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हमने हाल ही में एक पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑफिसर को गिरफ्तार किया है जो यहां से जानकारी इक_ा करके इस्लामाबाद भेज रहा था। हमारे पास इसका रिकॉर्ड है। वह (सोनम वांगचुक) पाकिस्तान में डॉन (पाकिस्तान का प्रमुख अंग्रेजी अखबार) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह बांग्लादेश भी गए थे। इसलिए उन पर बड़ा सवालिया निशान है। मामले की जांच की जा रही है।

वांगचुक पर हिंसा भडक़ाने का है आरोप
डीजीपी एसडी सिंह जामवाल ने सोनम वांगचुक पर 24 सितंबर की घटनाओं के दौरान लेह में हिंसा भडक़ाने का आरोप लगाया। जब प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसा और आगजनी का सहारा लेने, स्थानीय भाजपा कार्यालय और कुछ वाहनों को आग लगाने के बाद कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक का भडक़ाने का इतिहास रहा है। उन्होंने अपने भाषणों में अरब स्प्रिंग, नेपाल और बांग्लादेश का जिक्र किया है। एफसीआरए उल्लंघन के लिए उनके फंडिंग की जांच चल रही है। लेह में अशांति के पीछे विदेशी हाथ होने के बारे में पूछे जाने पर, लद्दाख के पुलिस प्रमुख ने कहा कि जांच के दौरान दो और लोगों को पकड़ा गया है। अगर वे किसी साजिश का हिस्सा हैं, तो मैं नहीं कह सकता। इस जगह पर नेपाली लोगों के मजदूरी करने का इतिहास रहा है, इसलिए हमें इसकी जांच करनी होगी। डीजीपी जामवाल ने कहा कि भडक़ाऊ भाषण तथाकथित पर्यावरण कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए थे, जिसके कारण लद्दाख में हिंसा हुई।

Check Also

MP Anganwadi Bharti 2026: सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका! मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी में 2548 पदों पर भर्ती की डेडलाइन कल, आज ही करें अप्लाई

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रही महिला उम्मीदवारों के …