Saturday , 25 July 2026

भोपाल में शिक्षिका से दरिंदगी: मंदिर ले जाने के बहाने घर ले जाकर दुष्कर्म; ब्लैकमेल कर 6 महीने तक यौन शोषण करने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार

भोपाल।  राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र से गुरु और शिष्य के पेशे को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक शासकीय स्कूल में पदस्थ 47 वर्षीय महिला शिक्षक के साथ उसी के सहकर्मी अकाउंटेंट द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने न केवल धोखे से वारदात को अंजाम दिया, बल्कि जान से मारने की धमकी देकर करीब छह महीने तक महिला का यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंदिर ले जाने के बहाने ले गया घर, फिर धमकाकर 6 महीने किया शोषण

बिलखिरिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही शासकीय स्कूल में कार्यरत हैं। आरोपी स्कूल में अकाउंटेंट (लेखापाल) के पद पर तैनात है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले आरोपी सहकर्मी उन्हें दर्शन कराने के लिए मंदिर ले जाने का झांसा देकर अपने घर ले गया।

आरोप है कि घर पहुंचने पर आरोपी ने महिला शिक्षक के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पीड़िता को किसी को भी इस बात की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। लोक-लज्जा और डर के साय में पीड़िता चुप रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी लगातार 6 महीने तक उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा।

पति को बताई आपबीती, थाने पहुंचकर दर्ज कराई FIR

आरोपी की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर और मानसिक रूप से टूटने के बाद पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पूरी आपबीती अपने पति को बताई। घटना की सच्चाई जानकर पति के होश उड़ गए, जिसके बाद दोनों तुरंत बिलखिरिया थाने पहुंचे और आरोपी अकाउंटेंट के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

बिलखिरिया थाना पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की दुष्कर्म और धमकी देने की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सहकर्मी अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजी चिट्ठी

देश की सियासत इस वक्त एक बड़े घटनाक्रम से पूरी तरह हिल गई है. नीट-यूजी …