
खम्भे मे अर्धनग्न कर बांध मारा, पुलिस जाँच मे जुटी
बिल्हौर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में एक व्यक्ति गांव के आसपास खेतों में टहलता हुआ दिखाई दिया जिससे ग्रामीणों ने संदिग्ध जानकर उसे गांव ले आए व बिजली के खंबे में अर्धनग्न कर बांधकर मारा पीटा सही पता न बताने पर उसे संदिग्ध जानकर ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाकर उसे सौपा। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति को थाने लेकर गई है जहां पर एसीपी की मौजूदगी में उससे पूछताछ चल रही है ।
ज्ञात रहे कि इस समय चोरो कि अफवाहों के चलते तहसील क्षेत्र मे ग्रामीणो को जागना पड़ रहा और पुलिस द्वारा कड़ी गस्त कि जा रही लेकिन चोरो का सही अनुमान नहीं लग पा रहा है।
रात में खेतों और गांव के आसपास अनजान व्यक्ति घूमते हुए दिखाई पड़ते हैं जिससे ग्रामीण चोरी के भय से गांवों में रात भर पहरा देते हैं। और कई जगह चोरियां हो जाती हैं।
वहीं इस समय गांवों में ऐसा माहौल चल रहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिख जाए तो उसे ग्रामीण चोर मानकर पिटाई कर देते है अभी विगत दिनों चौबेपुर मे ऐसा मामला आया है जिसमे जाँच उपरांत कोई मामला नहीं निकला था।
शिवराजपुर भटपुरा गांव में पकड़े गए व्यक्ति के मामले में थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ चल रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा ।वही बताया कि जिन्होंने कानून को अपने हाथ मे लेने वालो कार्यवाही कि जाएगी।
voice of india