Monday , 8 December 2025

करवा चौथ पर यूपी के कानपुर व लखनऊ समेत तमाम शहरों में कितने बजे दिखेगा चांद, यहाँ देखें पूरी टाइमिंग

Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time: हिंदू धर्म में कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य का वर पाने के लिए पूरे दिन बगैर कुछ खाए-पिये करवा चौथ का व्रत रखती हैं. पंचांग के अनुसार सुख-सौभाग्य दिलाने वाला यह व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा. करवा चौथ के दिन करवा माता की विशेष पूजा करने का विधान है. यह पूजा व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं शाम के समय में करती हैं.

इसके बाद चंद्र देवता के उदय होने पर उनका दर्शन और पूजन करती हैं. सुहागिन महिलाएं इस दिन चंद्र देवता को अर्घ्य देने और छलनी से उसे देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं. इस व्रत में चंद्र देवता का दर्शन करना अत्यंत ही शुभ और आवश्यक माना गया है. यही कारण है कि इस दिन निकलने वाले चांद का हर किसी सुहागिन महिला को इंतजार रहता है. आइए जानते हैं कि आपके शहर में आखिर किस समय चंद्रोदय होगा.

करवा चौथ पर किस शहर में कब निकलेगा चांद

दिल्ली में कब निकलेगा चांद?                    रात्रि 08:13 बजे
मुंबई में कब निकलेगा चांद?                     रात्रि 08:55 बजे
कोलकाता में कब निकलेगा चांद?              सायंकाल 07:42 बजे
चेन्नई में चांद कितने बजे निकलेगा?            रात्रि 08:38 बजे
देहरादून में कब निकलेगा चांद?                रात्रि 08:05 बजे
चंडीगढ़ में कब निकलेगा चांद?                 रात्रि 08:09 बजे
जयपुर में कब निकलेगा चांद?                   रात्रि 08:23 बजे
पटना में कब निकलेगा चांद?                    रात्रि 07:48 बजे
जम्मू में कब निकलेगा चांद?                      रात्रि 08:11 बजे
गांधीनगर में कब निकलेगा चांद?                रात्रि 08:46 बजे
अहमदाबाद में कब निकलेगा चांद?            रात्रि 08:47 बजे
शिमला में कब निकलेगा चांद?                  रात्रि 08:06 बजे
भोपाल में कब निकलेगा चांद?                   रात्रि 08:26 बजे
लखनऊ में कब निकलेगा चांद?                 रात्रि 08:02 बजे
कानपुर में कब निकलेगा चांद?                 रात्रि 08:06 बजे
गोरखपुर में कब निकलेगा चांद?               सायंकाल 07:52 बजे
प्रयागराज में कब निकलेगा चांद?              रात्रि 08:02 बजे
नोएडा में कब निकलेगा चांद?                  रात्रि 08:12 बजे
गुरुग्राम में चांद कितने बजे निकलेगा?       रात्रि 08:14 बजे
हरिद्वार में कब निकलेगा चांद?                रात्रि 08:05 बजे
इंदौर में कब निकलेगा चांद?                   रात्रि 08:34 बजे
भुवनेश्वर में कब निकलेगा चांद?               सायंकाल 07:58 बजे
रायपुर में कब निकलेगा चांद?                 रात्रि 08:01 बजे

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. voiceofindia.online इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Check Also

Parliament LIVE Updates: तब देश आपातकाल के जाल में जकड़ा हुआ था : पीएम मोदी

Parliament LIVE Updates: लोकसभा में आज ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर खास चर्चा …