Monday , 16 March 2026

आग की लपटों में तीन घंटे घिरे रहा परिवार…एक चिंगारी से से लगी भीषण आग

कानपुर। बेकनगंज में एक हाते में गुरूवार को आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग की लपटे और काला धूंआ आसपास के घरों तक पहुंचा तो चीख पुकार मच गयी। आग की लपटे देखकर तीन मंजिला इमारत में रहने वाले लोग चीखते हुए बाहर भागे। एक ही परिवार के 11 लोगों को फायर बिग्रेड की टीम ने रेस्क्यू किया। बेकनगंज में गुरुवार सुबह तकरीबन 9 बजे गोरा कब्रिस्तान स्थित पॉलिथीन के गोदाम में आग लग गई। तीन मंजिला इमारत में दो परिवार रहते हैं। आग इतनी भयानक लगी, की आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। खिड़कियों से आग की लपटे बाहर निकली तो आसपास के लोग सहम गये। आग फैलने के डर से पूरे इलाके में चीख पुकार मच गयी। महिलाए बच्चों को गोद में उठा कर सुरक्षित स्थान की तरफ भागी। आसपास रहने वाले इलाके लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।इलाकाई लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में दो परिवार भी रहते हैं, फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाला परिवार किसी तरह पहले ही निकल गया।लेकिन सेकेंड फ्लोर पर रहने वाला हाफिज इरशाद का परिवार बिल्डिंग में फस गया। परिवार में उनके बच्चों समेत 11 लोग बिल्डिंग की आग में फंस गए। इरशाद ने बताया बिल्डिंग में आज की वजह से तेज तपिश भी बर्दाश्त नहीं हो रही थी, जिसकी वजह से परिवार समेत सब लोग छत पर भाग गए। 1 घंटे तक आग और धुएं में फंसे रहे ।

इसके बाद फायर कर्मियों ने सीढ़ियां लगाकर एक-एक कर लोगों को निकाला, इसके लिए बहादुर पुलिस कर्मियों और फायर कर्मियों का शुक्रिया ।क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गोदाम में ताला लगा था, कई बार ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन आज इतनी भयानक थी कि वहां तक कोई पहुंच नहीं पाया। इसलिए इलाके लोग जो आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। उसमें सफल नहीं हो सके फिर भी वह मशक्कत करते रहे।सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया- मिनी कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी दमकल की गाड़ियां लाटूश रोड ,करनलगंज , फजलगंज, बाबूपुरवा से पहुंची। क्योंकि गोदाम में भयानक आग लगी थी बिल्डिंग से आपकी लगता निकलती हुई दिखाई दे रही थी। सबसे ज्यादा दिक्कत बेकनगंज की गलियों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भीतर ले जाने में हुई। आग लगने के कर्म का अभी तक पता नहीं चला है। जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया।

Check Also

मीरजापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: मायके वालों का आरोप- ‘ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला’, जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में एक विवाहिता की मौत के बाद हड़कंप मच …