Sunday , 19 April 2026

मैनपुरी में शराब के नशे में युवक का कहर, महिला समेत तीन लोगों को किया लहूलुहान

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला महेशानंद नगर में बुधवार देर शाम शराब के नशे में एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

मोहल्ला निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। तभी मोहल्ले का ही बृजेश जादौन पुत्र सुरेश जादौन, शराब के नशे में धुत होकर उनके घर के बाहर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बृजेश ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे विपिन की पत्नी मधु और पुत्र बृजमोहन भी हमले में घायल हो गए। तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें मैनपुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से हमला किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। वायरल वीडियो हो जाने के बाद पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

Check Also

नोएडा हिंसा मामले में यूपी STF का बड़ा एक्शन : 1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार, हुलिया बदलकर काट रहा था फरारी

नोएडा/लखनऊ। नोएडा में पिछले दिनों हुए मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन और औद्योगिक अशांति के मामले …