Wednesday , 22 April 2026

इंटर कॉलेज में घुसकर 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या से मची सनसनी…आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार

गोरखपुर, । कोऑपरेटिव के छात्र सुधीर दोपहर 1:30 बजे कॉलेज के मैदान में दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान बाइक से तीन बदमाश आए। सुधीर को देखते ही फायरिंग कर दी। उसके गले में गोली लगी वह जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर कॉलेज के छात्र जुट गए। यह देखकर आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

छात्र की हत्या के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे। घरवाले भी पहुंच गए। मां बेटे की लाश देखकर रो-रोकर बेसुध हो गई।  पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 17 साल का सुधीर भारती पिपराइच के गढ़वा गांव का रहने वाला था।

Check Also

UP News: अवैध धर्मांतरण और देश के खिलाफ ‘युद्ध’ की साजिश! छांगुर बाबा समेत 8 पर NIA कोर्ट ने तय किए आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकने की …