
खाकी वर्दी को भी नहीं बख्श रहे मनबढ़
आगरा : यूपी में अपराधी बेखौफ, अपराध बेकाबू
👉खाकी वर्दी को भी नहीं बख्श रहे मनबढ़
👉पुलिस मुठभेड़ में एक हमलावर को पैर में लगी गोली, कई गिरफ्तार
👉पिछले दिनों किया था दरोगा पर जानलेवा हमला #Agra #viralvideo #PoliceAction pic.twitter.com/oltTeC9QdB— VOI news (@VOInews52262693) September 17, 2025
पिछले दिनों किया था दरोगा पर जानलेवा हमला
लखनऊ। यूपी की पुलिसिंग में अपराध बेकाबू है। अपराधी बेख़ौफ़ हैं। यूपी पुलिस तंत्र का अपराधियों पर कोई नियंत्रण ही नहीं है। राजधानी लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में हुई गोलीबारी और दो दिन पहले आगरा जिले में शराबियों ने दरोगा पर कहर बनकर टूट पड़े और दरोगा पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। पुलिस की लचर कार्यशैली का नतीजा है कि अपराधी आम आदमी तो दूर खाकी वर्दी वालों को भी नहीं बख्श रहे हैं।
इस मामले आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से हमलावर जख्मी हो गया, जबकि पुलिस ने कई को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई विडियो में साफ दिख रहा है कि पकड़े गए हमलावरों को थाना परिसर में कान पकड़वाकर उठक-बैठक लगवाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
voice of india