Sunday , 31 May 2026

बी-टेक के छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले हॉस्टल के दो वार्डन गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

D7f147b08bf07f5fe561ea0434b23d4e

Voiceofindia,Digital Deskनोएडा । थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक हॉस्टल में बीटेक छात्र की आत्महत्या करने के मामले में वांछित दो वार्डन को आज गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होेने छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। छात्र के कथित तौर पर शराब पीकर हॉस्टल पहुंचने पर डांट-फटकार और अपमानजनक वीडियो बनाए जाने से आहत होकर उसने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बुधवार काे बताया कि यह घटना 23 जनवरी की रात घटी, जब बी-टेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। आरोप है कि हॉस्टल प्रबंधन ने छात्र के शराब पीकर हॉस्टल पहुंचने पर उसे न केवल डांटा, बल्कि उसका वीडियो बनाकर उसके पिता को भेज दिया। इस अपमान और मानसिक दबाव से परेशान होकर छात्र ने यह गंभीर कदम उठाया। घटना के बाद हॉस्टल में छात्रों ने जमकर हंगामा किया, तोड़फोड़ की और कई छात्रों ने हॉस्टल छोड़कर जाने का निर्णय लिया।

घटना के संबंध में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पूर्व में गिरफ्तार किए गए दो वार्डनों के अलावा बीती रात को पुलिस ने सुधांशु उर्फ शेखर, जो ठाकुरबाडी, बक्सर, बिहार का निवासी है, और रोहित भाटी, जो कमराला चक्रसेनपुर का निवासी है, को गिरफ्तार किया है।

Check Also

मौसम का मिजाज: देश के 15 राज्यों में प्री-मानसून आंधी-बारिश का अलर्ट; यूपी-बिहार में आसमानी आफत से 48 लोगों की मौत, इनोवा समेत 10 गाड़ियां बहीं

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने अचानक करवट …