Sunday , 19 April 2026

8 साल के रिश्ते पर भारी पड़ी लग्जरी लाइफ की चाहत….प्रेमिका से हुई आखिरी मुलाकात…और फिर फंदे पर झूल गया प्रेमी

69862a43631cc jhansi suicide 065157860 16x9

Jhansi Suicide Case: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 8 साल पुराने प्रेम संबंध के टूटने से आहत एक नौजवान ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. युवक ने यह खौफनाक कदम उठाने से ठीक पहले अपनी प्रेमिका को आखिरी बार घर बुलाकर उससे बात की थी, लेकिन शायद यह मुलाकात भी उनके रिश्ते को बचा नहीं सकी. प्रेमिका के घर से जाते ही युवक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया.

पर्स लेने लौटी तो फंदे पर लटका था तुषार

घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि जब प्रेमिका अपना पर्स लेने के लिए कुछ देर बाद दोबारा घर लौटी तो उसने तुषार को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया. यह मंजर देख उसके होश उड़ गए. उसने घबराकर तुरंत तुषार को फंदे से नीचे उतारा और अपने दोस्तों को फोन पर घटना की जानकारी दी. दोस्त उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

8 साल के रिश्ते पर भारी पड़ी लग्जरी लाइफ की चाहत

मृतक की पहचान शहर के बड़ागांव गेट बाहर निवासी 21 वर्षीय तुषार पाखरे के रूप में हुई है. तुषार की बहन पूजा ने रोते हुए बताया कि उनका परिवार पहले ओरछा गेट इलाके में रहता था, जहां पड़ोस की एक लड़की से तुषार की दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों करीब 7-8 साल से रिश्ते में थे और शादी भी करना चाहते थे. लेकिन कुछ समय पहले परिवार ने अपना पुराना घर बेच दिया और बड़ागांव गेट के बाहर रहने आ गया. यहां की जिंदगी पहले जैसी आरामदायक नहीं थी. पूजा के अनुसार, तुषार की प्रेमिका एक लग्जरी जिंदगी जीना चाहती थी, जबकि तुषार अपने पैरों पर खड़े होने के लिए थोड़ा समय मांग रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे और आखिरकार लड़की ने शादी से इनकार करते हुए रिश्ता खत्म कर लिया.

‘वो किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकता था’

ब्रेकअप के बाद से तुषार गहरे सदमे में था और परेशान रहने लगा था. गुरुवार सुबह उसने एक दोस्त के जरिए अपनी प्रेमिका को आखिरी बार बात करने के लिए घर बुलवाया था. दोनों के बीच बातचीत हुई, लेकिन नतीजा सिफर रहा. मृतक की बहन ने बिलखते हुए कहा, “तुषार उसी लड़की से शादी करना चाहता था, वह किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकता था. उस लड़की के फैसले ने मेरे भाई को तोड़कर रख दिया.” परिवार ने लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी और का घर इस तरह न उजड़े.

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों द्वारा दी गई तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है.

 

Check Also

मिडिल ईस्ट में खलबली: क्या अमेरिका को ठेंगा दिखाकर ईरान को हथियार दे रहा चीन? तेहरान में 4 ‘रहस्यमयी’ विमानों की लैंडिंग से हड़कंप

नई दिल्ली/बीजिंग/तेहरान: पश्चिम एशिया के धधकते हालातों के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है …