Thursday , 28 May 2026

बंगाल में सुवेंदु युग की शुरुआत: भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल समेत 5 मंत्रियों ने ली बांग्ला में शपथ

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया इतिहास रच गया। कोलकाता के राजभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही वे राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सुवेंदु ने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम की शपथ लेकर राज्य की कमान संभाली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे और झुककर उनका आशीर्वाद लिया।

सुवेंदु कैबिनेट में पांच दिग्गजों की एंट्री

राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। बंगाल भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक ने मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। माना जा रहा है कि इस नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का खास ख्याल रखा गया है।

मंच पर उमड़ा दिग्गज नेताओं का हुजूम

इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए देश के बड़े दिग्गजों का जमावड़ा लगा। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा एनडीए और भाजपा शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत में पीएम मोदी ने विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी 165वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिससे पूरे माहौल में बंगाल की सांस्कृतिक गरिमा की झलक देखने को मिली।

जब प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ता के पैर छूकर सबको चौंकाया

समारोह का सबसे भावुक पल तब आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के 98 वर्षीय कर्मठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को सम्मानित किया। मंच पर आते ही पीएम मोदी सीधे माखनलाल के पास पहुंचे, उन्हें शॉल ओढ़ाया और झुककर उनके पैर छुए। प्रधानमंत्री के इस व्यवहार ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद बुजुर्ग कार्यकर्ता ने भी काफी देर तक प्रधानमंत्री को गले लगाए रखा और उन्हें अपना स्नेह दिया।

खुदीराम टुडू, अशोक कीर्तनिया और निषिथ प्रमाणिक भी मंत्री बने

दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली

अग्निमित्रा पाल ने मंत्री पद की शपथ ली, 2 तस्वीरें

अग्निमित्रा पाल पश्चिम बंगाल की असनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से BJP विधायक हैं। वे 2021 में पहली बार इस सीट से विधायक चुनी गई थीं। 2026 में दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने 2022 का आसनसोल लोकसभा उपचुनाव और 2024 का मेदिनीपुर लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन दोनों चुनाव हार गईं।

सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

 

Check Also

भोपाल के हाई-प्रोफाइल इलाके में सनसनी: IPS अफसर की 17 वर्षीय बेटी ने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का सबसे सुरक्षित और हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाने वाला …