Wednesday , 24 June 2026

मुंह बांधकर गाड़ी में ले गए ‘सर’, सुलतानपुर में छात्रा अपहरण से हड़कंप…जब खुला राज़ तो हुआ गिरफ्तार

8b72d51cc9ec334156b67c72e02fbfd8

उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के सरकारी शिक्षक को पुलिस ने बुधवार काे गिरफ्तार कर लिया। उस पर तीसरी कक्षा की छात्रा को अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप है। शुरुआती जांच के बाद बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने उसने निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

छात्रा के दादा ने पुलिस को दी शिकायत पत्र में बताया है कि शिक्षक अब्दुल रशीद अपने दो साथियों के साथ उनकी नातिन को एक चार पहिया वाहन में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए गया। उन्होंने बच्ची का मुंह गमछे से बांध दिया था। करीब दो घंटे बाद वे उसे घर से एक किलोमीटर दूर एक मस्जिद के पास छोड़कर फरार हो गए।

छात्रा के चाचा ने जानकारी दी कि बच्ची ने शाम को अपने पिता को बताया कि ‘कोई सर’ उसे ले गए थे। देर से घर पहुंचने पर मां की डांट के डर से उसने पहले पूरी बात नहीं बताई थी। बाद में उसने बताया कि सर के साथ दो अन्य लोग भी थे, जो उसे गाड़ी में ले गए और उसका मुंह बांध दिया था। इस मामले में जब आरोपित शिक्षक अब्दुल रशीद से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। सीओ लंभुआ ऋतिक कुमार ने बुधवार को बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया हैं। साथ ही मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी करौंदीकला को सौंपा है।

Check Also

फ्रांस का मशहूर ‘फेट डे ला म्यूजिक’ उत्सव बना जंग का मैदान: सिरिंज अटैक, यौन उत्पीड़न और चाकूबाजी के बाद 243 लोग गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस का विश्व प्रसिद्ध वार्षिक संगीत उत्सव ‘फेट डे ला म्यूजिक’ (Fête de la …