Monday , 5 October 2026

तिलौंची में ट्रेन से कटकर पुलिस कर्मी की मौत…पत्नी के साथ छुट्टी पर आया था घर

–WhatsApp Image 2026 02 02 at 20.21.50

-पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की चर्चा

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौंची स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर यूपी पुलिस के सिपाही ने जान दे दी। वह ललितपुर जिले में यूपी 112 में तैनात था। दो दिन पहले पत्नी के साथ गांव आया था। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।‌

पटरी पर शव पड़े होने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह व ग्रोथ सेंटर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान मृतक की शिनाख्त धीरेंद्र सिंह उर्फ राघवेंद्र ( 40) के रुप में हुई। वह ललितपुर जिले में तैनात थे। छुट्टी लेकर पत्नी के साथ गांव आए थे। गांव के लोगों का कहना है कि पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद राघवेंद्र घर से चले गए। मृतक के पिता पंचम सिंह व मां दिल्ली में रहते हैं। उन्अंहें घटना की सूचना दी गई। इधर पत्नी को रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की शादी दस साल पहले हुई थी लेकिन बच्चे नहीं थे इससे भी तनाव में रहने की बात सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया छानबीन में ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Check Also

हवा में 9/11 जैसा खौफनाक मंजर: फ्लाईदुबई विमान को इजरायल के एयरपोर्ट से टकराने की थी साजिश, को-पायलट का कबूलनामा, जानिए और क्या-क्या हुए खुलासे 

नई दिल्ली दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान संख्या FZ1073 …