Wednesday , 24 June 2026

सामूहिक कन्या विवाह का यादगार दृश्य : एक ईंट-एक रुपया…और पांच जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

5c0e8e14f2fc3d1a4834686eedcaa01c

सीतापुर । रजवाड़ा लॉन में मंगलवार को कुछ अलग ही रौनक थी। शहनाइयों की गूंज, मंगलगीतों की मिठास और आंखों में सपने सजाए पांच दुल्हनें—मौका था अग्रवाल सभा सीतापुर द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक कन्या विवाह समारोह का। समाजसेवा और जनकल्याण की मिसाल पेश करते हुए अग्रवाल सभा ने “एक ईंट–एक रुपया” के संकल्प के साथ यह ऐतिहासिक आयोजन किया, जिसकी पूरे जनपद में सराहना हो रही है।

एससीएम सिनेमा हॉल, बिजवार के पास स्थित रजवाड़ा लॉन में सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह आयोजन शाम 5 बजे तक चलता रहा। मंत्रोच्चार के बीच पांच जोड़ों का विवाह पूरे वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। समारोह में न सिर्फ विवाह कराया गया, बल्कि नवदंपतियों को गृहस्थी की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान भेंट कर उनके नए जीवन को मजबूती दी गई।

कार्यक्रम में संरक्षक रामपति अग्रवाल, प्रेमचंद्र अग्रवाल, महेशचंद अग्रवाल, प्रहलाद राय अग्रवाल, जयप्रकाश भरतिया, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल सहित अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री अंकित अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला मंडल की अध्यक्षा मंजू मुरारका और युवा महिला मंडल की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और गरिमा दी।

अग्रवाल सभा, महिला अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच और महिला मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह समारोह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामूहिक सहयोग, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की फिल्मी कहानी बन गया—जहां हर ईंट, हर रुपया और हर चेहरा मुस्कुराता नजर आया।

कार्यक्रम में विवाहित जोड़ों कोभाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, सीतापुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा अवस्थी नेपहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर परनेहाअवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन पूरे समाज के लिए प्रेरणादाई हैं अग्रवाल समाज के द्वाराप्रयास अत्यंत सराहनीय है।इन पांच जोड़ों का हुआ विवाहअंकुल -खुशी

मंजेश -नमिता

प्रेम -महिमा

जितेन्द्र कुमार -सीता

आकाश -अनामिका

Check Also

अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पर पहुंची SIT की टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने जुटाए जले तारों के सैंपल, 7 दिन में आएगी रिपोर्ट….हर विभाग की तय होगी जवाबदेही

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद अलीगंज अग्निकांड मामले की जांच ने …