Tuesday , 28 July 2026

मेरठ में भीषण अग्निकांड: कपड़ा व्यापारी के घर लगी आग, 5 मासूमों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

QP9 Y1AR8ySGvS8 100104 news

 

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से रूह कंपा देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार की रात किदवईनगर इलाके में एक कपड़ा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में परिवार की एक महिला और पांच मासूम बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शॉर्ट सर्किट के बाद बारूद की तरह भभका कपड़ों का गोदाम

जानकारी के मुताबिक, किदवईनगर निवासी प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी इकबाल अंसारी का तीन मंजिला मकान है। घर के ग्राउंड फ्लोर पर ही रेडीमेड कपड़ों का एक बड़ा गोदाम बना हुआ था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पूरा परिवार रहता था। सोमवार रात करीब 9 बजे, अचानक बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते चिंगारी नीचे रखे कपड़ों के स्टॉक तक पहुंच गई। कपड़ों का भंडार होने के कारण आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया।

धुएं के गुबार में फंसा परिवार, नीचे उतरने का नहीं मिला मौका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपर की मंजिल पर मौजूद परिवार को संभलने या नीचे उतरने का मौका तक नहीं मिला। पूरा घर काले धुएं के गुबार में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। लेकिन जब दमकलकर्मी घर के अंदर दाखिल हुए, तो वहां का मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

मासूमों की चीखें शांत, इन 6 लोगों ने गवाया दम

इस भीषण अग्निकांड ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वालों में आसिम की पत्नी रुखसार (30) और उनके तीन बच्चे अद्दस (3 वर्ष), नबिया (6 माह) और इनायत (6 माह) शामिल हैं। इनके अलावा फारूक के दो बच्चे महविश (12 वर्ष) और हम्माद (4 वर्ष) की भी इस आग में जलकर मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

गैस सिलेंडर के रिसाव ने आग में डाला घी का काम

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग तो शॉर्ट सर्किट से लगी थी, लेकिन घर में रखे गैस सिलेंडर के लीक होने ने इसे और भयावह बना दिया। गैस रिसाव के कारण हुए धमाके ने लपटों को और तेज कर दिया, जिससे बचाव कार्य में बाधा आई। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है ताकि हादसे के तकनीकी कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा सके। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Check Also

UP IPS Transfer: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल! 15 IPS अधिकारियों का तबादला, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और कार्यकुशल बनाने …